विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

दुल्हन का हाथ-पैर पकड़ कर घरवालों ने जबरन कार में बैठाकर की विदाई, हैरान कर देगा VIDEO

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है. इस मौके पर हंसी खुशी का माहौल होता है तो वहीं कई बार इमोशनल कर देने वाले पल भी आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो विदाई का है.

दुल्हन का हाथ-पैर पकड़ कर घरवालों ने जबरन कार में बैठाकर की विदाई,  हैरान कर देगा VIDEO
दुल्हन का हाथ-पैर पकड़ कर घरवालों ने जबरन कार में बैठाकर की विदाई
नई दिल्ली:

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है. इस मौके पर हंसी खुशी का माहौल होता है तो वहीं कई बार इमोशनल कर देने वाले पल भी आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो विदाई का है. वीडियो में दिख रहा है दुलहन का रो रोकर बुरा हाल है. वह बेहाल है और इस स्थिति में नहीं है कि वह ससुराल जाने के लिए कार तक बैठ पाए. हालांकि वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि उसके घरवालों को उसे ससुराल भेजने की बहुत जल्दी है.  

वायरल विदाई के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोती –बिलखती दुल्हन के हाथ पैर को पकड़ कर कार में बैठाया जाता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला ने उसके हाथों को पकड़ा है, जबकि एक लड़के ने उसके पैर को पकड़ा है. दोनों उसे जबरन पकड़कर कार तक ले जाते हैं और कार का गेट खोल कर उसे कार में बैठा देते हैं. आप देख सकते हैं कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यूजर्स भी हैरान रह गए. इस वीडियो को नो लव नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किसी भी बेटी के लिए अपना घर छोड़ना आसान नहीं होता है.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulhan Ki Vidai Ka Video, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, Wedding Video Viral Video, Bride Video Viral, Bride Groom Funny, Bride Groom Funny Video, Viral Video 2022, Dulhan And Dulhan Viral Wedding Video, Dulhan Ki Vidai Video, दुल्हन की विदाई की वीडियो, शादी का वीडियो वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com