विज्ञापन

दूरदर्शन पर अमिताभ बच्चन का सदाबहार कौन बनेगा करोड़पति अब मुफ्त में देखें करोड़पति बनने का सफर

दूरदर्शन पर कौन बनेगा करोड़पति? शायद आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि सोनी टीवी का शो डीडी नेशनल पर कैसे आ रहा है. जानें पूरा मामला और किस तरह के पूछे जा रहे सवाल.

दूरदर्शन पर अमिताभ बच्चन का सदाबहार कौन बनेगा करोड़पति अब मुफ्त में देखें करोड़पति बनने का सफर
दूरदर्शन पर कौन बनेगा करोड़पति, पढ़ें पूरे डिटेल्स
इंस्टाग्राम
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में कुछ शो ऐसे होते हैं जिनकी पॉपुलैरिटी भी समय के साथ कम नहीं होती. ‘कौन बनेगा करोड़पति' ऐसा ही एक शो है. जो सालों से दर्शकों का भरोसा और प्यार जीतता आ रहा है. प्राइवेट चैनल पर प्रसारित होने वाला ये शो आम लोगों के बीच फेमस हो चुका है. इसका एक अलग वर्जन दूरदर्शन पर भी आता है. जिसे कहते हैं सदाबहार कौन बनेगा करोड़पति शो. ये शो सिर्फ एक क्विज कॉम्पिटिशन ही नहीं, बल्कि नॉलेज, मोटिवेशन और इमोशन्स से भरपूर है. जिसमें कभी कभी कठिन सवाल नजर आते हैं तो कभी आते हैं बहुत आसान से सवाल. जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें सोल्व करके जीतना बहुत आसान है.  

यह शो 25 मई 2026 से शुरू हुआ है. सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे डीडी नेशनल (DD National) पर प्रसारित होता है. रिपीट प्रसारण सुबह 9 बजे भी होता है. इस शो का नाम 'सदाबहार कौन बनेगा करोड़पति' है. ये शो सोनी टीवी के मुख्य केबीसी 17 का स्पेशल वर्जन है, जो दूरदर्शन पर आम लोगों तक फ्री पहुंचाने के लिए लाया गया है. दर्शक इसे बिना किसी OTT या केबल के देख सकते हैं.

दूरदर्शन ने शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे सुनकर आपका लग सकता है कि कितना आसान सा सवाल है. अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में कन्टेस्टेंट से सवाल पूछते नजर आते हैं कि दूधी, मूंग दाल और गाजर में से किसी भी एक से कौन सी डिश बनती है. नीचे चार ऑप्शन नजर आते हैं. जिसमें कलाकंद, हलवा, संदेश और रसमलाई नाम शामिल है. ऑप्शन देखने के बाद कंटेस्टेंट मुस्कुराते हुए जवाब देता है हलवा. जाहिर है जवाब बिलकुल सही होता है.

अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति' भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर क्विज शो में से एक हैं. ये ब्रिटिश गेम शो 'हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलियनेयर?' का इंडियन वर्जन है. इसका पहला सीजन 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ. अमिताभ बच्चन ने होस्टिंग की. ये टीवी पर उनका डेब्यू थी. ये शो जल्द ही पूरे देश का फेवरिट बन गया. इसका दूसरा और तीसरा सीजन भी स्टार प्लस पर ही आया. 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस

इस शो के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे थे. दिलसचस्प यह है कि इस तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान थे. लेकिन फिर ब्रेक के बाद 2010 में सोनी एंटरटेनमेंट पर सीजन चार आया और होस्ट अमिताभ बच्चन थे. इस तरह 2026 तक शो अपने 17 सीजन पूरे कर चुका है. 

आज के दौर में जहां मनोरंजन के अनगिनत ऑप्शंस मौजूद हैं, वहां 'कौन बनेगा करोड़पति' अब भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. यहां दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ नई जानकारी भी मिलती है. कभी कोई दिलचस्प फैक्ट सीखने को मिलता है तो कभी किसी कंटेस्टेंट की संघर्ष भरी कहानी प्रेरित कर जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Kaun Banega Crorepati, Dd National
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com