विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

'बागी 3' का नया गाना 'डू यू लव मी' रिलीज, दिशा पटानी का दिखा धांसू अंदाज- देखें Video

'बागी 3' (Baaghi 3) का नया गाना 'डू यू लव मी' (Do You Love Me) रिलीज हो गया है. यह गाना दिशा पटानी (Disha Patani) पर फिल्माया गया है.

'बागी 3' का नया गाना 'डू यू लव मी' रिलीज, दिशा पटानी का दिखा धांसू अंदाज- देखें Video
'बागी 3' (Baaghi 3) का नया गाना 'डू यू लव मी' (Do You Love Me) हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

'बागी 3' (Baaghi 3) का नया गाना 'डू यू लव मी' (Do You Love Me) रिलीज हो गया है. इस गाने में दिशा पटानी (Disha Patani) का बेहद हॉट अवतार नजर आ रहा है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. इस गाने में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी नजर आ रहे हैं. लेकिन यह गाना पूरी तरह से दिशा पटानी पर फिल्माया गया है. दिशा पटानी (Disha Patani) के इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक करीब 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था.

नोरा फतेही ने पेरिस में 'कमरिया' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

दिशा पटानी (Disha Patani) के सॉन्ग 'डू यू लव मी' में उनके अंदाज को देख सब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम सहति कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी दिशा पटानी की सराहना की. 'डू यू लव मी' के टीजर को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने लिखा था, "मेरे साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइये."  'बागी 3' के सॉन्ग 'डू यू लव मी' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

ट्रंप के बाद हथौड़े वाले थॉर पर चढ़ा DDLJ का खुमार, बोले-बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी, देखें Video

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' (Baaghi 3) 6 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. इस बार बागी 3 में न केवल टाइगर का अलग अंदाज देखने को मिलेगा, बल्कि एक्शन का भी डबल डोज दिखाई देगा. इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले तैयार किया गया है. वहीं, फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है. इससे इतर दिशा पटानी (Disha Patani) जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में नजर आने वाली हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 3, Baaghi 3 New Song, Disha Patani, Do You Love Me
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com