विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

दिशा पटनी ने शेयर की बिकिनी Photo, तो टाइगर श्रॉफ की बहन ने यूं किया रिएक्ट

एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) हाल ही में ब्लू कलर की बिकिनी पहनकर बीच पर ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो.

दिशा पटनी ने शेयर की बिकिनी Photo, तो टाइगर श्रॉफ की बहन ने यूं किया रिएक्ट
दिशा पटानी (Disha Patani) ने शेयर किया बिकिनी में फोटो
  • दिशा पटानी ने शेयर की फोटो
  • ब्लू बिकिनी में ग्लैमरस पोज देती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.साथ ही साथ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में दिशा पटानी (Disha Patani) की एक फोटो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिसमें वह ब्लू कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. तस्वीर को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. दिशा पटानी का यह फोटो फैन्स को काफी पसदं आ रहा है. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि तस्वीर को अब तक ढ़ाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

बता दें, एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Video) की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी कमेंट किया है. कृष्णा ने कमेंट करते हुए लिखा, "इंस्पो." एक्ट्रेस इस तस्वीर में बीच पर अपने बालों को संवारती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आखिरी बार दिशा पटानी (Disha Patani) फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी. दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Bikini Photo, Disha Patani Photo Viral, Disha Patani Instagram, Disha Patani Bikini Photo Viral, Disha Patani In Blue Bikini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com