विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

टाइगर श्रॉफ को लेकर दिशा पटानी ने किया खुलासा, बोलीं- वो मेरे फेवरेट...

दिशा पटानी (Disha Patani) ने हाल ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर एक खुलासा किया है.

टाइगर श्रॉफ को लेकर दिशा पटानी ने किया खुलासा, बोलीं- वो मेरे फेवरेट...
दिशा पटानी (Disha Patani) ने इंटरव्यू मेंं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर किया खुलासा
  • दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को लेकर इंटरव्यू में किया खुलासा
  • बताया बॉलीवुड का पसंदीदा एक्शन हीरो
  • इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, हालांकि हमेशा दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Video) को केवल अपना अच्छा दोस्त ही बताती हैं. दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के वीडियो और फोटो भी एक साथ सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते हैं. इस बार एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बॉलीवुड में पसंदीदा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ हैं. उन्होंने ये भी कहा कि टाइगर श्रॉफ जो करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता. 

'दबंग 3' का नया गाना 'नैना लड़े हुआ रिलीज, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- ऐसे गाने फिल्म को रोज रोज...

@tigerjackieshroff

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on


पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पटानी (Disha Patani)  ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात की खुलासा किया है कि उनके पसंदीदा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना बहुत पसंद है. इस पर जब उनसे पूछा गया कि हॉलीवुड में उनका फेवरिट एक्शन हीरो कौन है तो एक्ट्रेस ने कहा, "जैकी चैन मेरे पसंदीदा एक्टर हैं और मुझे उनका काम बहुत पसंद है. खासतौर पर 'Rush Hour' और 'ट्वीन ड्रेगन' में. वह स्टंट करने के लिए अपनी जिंदगी को भी दाव पर लगा देते हैं."

माधुरी दीक्षित नए अवतार में आईं नजर, पति संग यूं बजाया गिटार और गाया गाना...देखें Video

दिशा पटानी ने आगे कहा, "मैंने उनके साथ 'Kung Fu Yoga' फिल्म में काम किया है और मेरा ये एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा." वहीं, जब दिशा से उनके पसंदीदा बॉलीवुड एक्शन एक्टर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस बोलीं, "मेरे बॉलीवुड में पसंदीदा एक्शन एक्टर टाइगर श्रॉफ हैं, जो वह करते हैं वैसा कोई नहीं कर सकता." वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा पटानी फिल्म 'मलंग' (Malang) में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Instagram, Disha Patani Opens Up About Tiger Shroff, Tiger Shroff, Disha Patani Favourite Action Hero Tiger Shroff, Tiger Shroff Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com