विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त डांस, Video देख Disha Patani ने यूं दिया रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ अपना एक डांस रिहर्सल वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों दस बहाने सॉन्ग पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को लेकर दिशा पटानी (Disha Patani) ने कमेंट किया है.

श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त डांस, Video देख Disha Patani ने यूं दिया रिएक्शन
दिशा पटानी (Disha Patani) ने दिया टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के डांस वीडियो पर रिएक्शन
  • श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ ने किया धमाकेदार डांस
  • टाइगर और श्रद्धा का डांस देख दिशा पटानी ने यूं दिया रिएक्शन
  • टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर का वीडियो हुा वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी फिल्मों और अपने अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपने डांस से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में उन्होंने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ अपना एक डांस रिहर्सल वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों 'दस बहाने' सॉन्ग पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. उनके इस डांस को देख हिमेश रेशमिया और सिकंदर खेर जैसे कलाकारों ने भी कमेंट किया है. वहीं, वीडियो में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर का डांस देख दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी जबरदस्त रिएक्शनद दिया है.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने वीडियो में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ दस बहाने सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनका स्टाइल और अंदाज वाकई देखने लायक है. डांस मूव्स के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ का स्टाइल भी वीडियो में कमाल का लग रहा है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिशा पटानी ने फायर इमोजी पोस्ट करते हुए कमेंट किये. वहीं, बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी तालियों वाले इमोजी कमेंट में पोस्ट किये. उनसे इतर एक्टर सिकंदर खेर ने टाइगर श्रॉफ की तरफ अपना प्यार जाहिर किया. बॉलीवुड कलाकारों से इतर फैंस भी उनके वीडियो की जमकर तारीफें कर रहे हैं. 

dgj50r2g

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका एक्शन और उनका अंदाज वाकई देखने लायक था. हालांकि कोरोनावायरस के कारण उनकी इस फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा था. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी. इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने फिल्म वॉर से भी पर्दे पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. वर्कफ्रंट की बात करें टाइगर श्रॉफ अब जल्द ही 'हीरोपंती 2' में भी नजर आने वाले हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Shraddha Kapoor, Disha Patani, Disha Patani Reaction On Tiger Shroff Video, Disha Patani Comment On Tiger Shroff And Shraddha Kapoor Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com