विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2019

दिशा पटानी और मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक कर जीता सबका दिल, अंदाज देख निगाहें हटानी हुई मुश्किल

'लैक्मे फैशन वीक 2019' में रैंप पर दिशा पटानी (Disha Patani) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने शानदार अंदाज से खूब ध्यान आकर्षित किया.

दिशा पटानी और मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक कर जीता सबका दिल, अंदाज देख निगाहें हटानी हुई मुश्किल
लैक्मे फैशन वीक में दिखा दिशा पटानी (Disha Patani) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जलवा
  • लैक्मे फैशन वीक में दिखा मलाइका और दिशा पटानी का खूबसूरत अंदाज
  • रैंप पर दिशा पटानी ने खींचा सबका ध्यान
  • मलाइका अरोड़ा और दिशा पटानी की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

'लैक्मे फैशन वीक 2019' में इस बार कई बॉलीवुड सितारों के जलवे देखने को मिले. चाहे वह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हों या फिर बॉलीवुड की यंगेस्ट एक्ट्रेस अनन्या पांडे, हर किसी ने रैंप वॉक पर अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बॉलीवुड सितारों की बात हो और उसमें दिशा पटानी (Disha Patani) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम न हो, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है. 'लैक्मे फैशन वीक 2019' में  रैंप पर  दिशा पटानी  (Disha Patani) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने शानदार अंदाज से खूब ध्यान आकर्षित किया. उनके रैंप पर आते ही वहां मौजूद लोगों की निगाहें उन्हीं के ऊपर टिकी रहीं. 

ऋतिक रोशन ने खोला राज, कहा- मेरी सफलता का कारण है...

प्रियंका चोपड़ा की बहन ने ऑर्डर किया था खाना, निकले कीड़े तो Video पोस्ट कर लगाई फटकार

खास बात तो यह है कि दिशा पटानी (Disha Patani) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का जादू रैंप वॉक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. जहां एक तरफ 'लैक्मे फैशन वीक 2019' में दिशा पटानी ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखाई दीं, तो वहीं दूसरी और मलाइका अरोड़ा मरून ड्रेस में नजर आईं. उनकी इन फोटो और वीडियो को देख फैंस भी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. इनके अलावा तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह और कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी लैक्मे फैशन वीक में मौजूदगी दर्ज कराई.

अनन्या पांडे ने किया खुलासा, कहा-इस बॉलीवुड फिल्म की तरह करना चाहती हूं शादी

जन्माष्टमी के मौके पर तैमूर अली खान ने इस तरह फोड़ी दही-हांडी, देखें Video

बता दें कि दिशा पटानी (Disha Patani) आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी. 'भारत (Bharat)' में दिशा पटानी की भूमिका ने दर्शकों का भी खूब दिल जीता था. अब दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग (Malang)' से फैन्स का दिल चुराने वाली हैं. वहीं, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  की बात करें तो इन दिनों वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. 
 

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Malaika Arora, Malaika Arora Lakme Fashion Week 2019, Disha Patani Lakme Fashion Week 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com