विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

दिशा पटानी ने 17 वर्ष की उम्र में कराया था पहला फोटोशूट, एक्ट्रेस की पुरानी Photos हो रही हैं Viral

दिशा पटानी (Disha Patani) की कुछ पुरानी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो जाएगा.

दिशा पटानी ने 17 वर्ष की उम्र में कराया था पहला फोटोशूट, एक्ट्रेस की पुरानी Photos हो रही हैं Viral
दिशा पटानी (Disha Patani) ने 17 वर्ष की उम्र में कराया था पहला फोटोशूट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और अंदाज से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दिशा पटानी फिल्मों में अपने काम को लेकर तो जानी जाती ही हैं, साथ ही वह अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. फैशन सेंस और लुक्स के लिए दिशा पटानी अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इससे इतर हाल ही में दिशा पटानी की कुछ पुरानी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो जाएगा. दिशा पटानी की इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि कुछ सालों में एक्ट्रेस ने अपने लुक्स को पूरी तरह से चेंज कर लिया है. 

अपनी एक पुरानी फोटो में दिशा पटानी (Disha Patani) बैंगनी साड़ी में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. यह तस्वीर दिशा पटानी के पहले फोटोशूट की है, जिस समय वह केवल 17 साल की थीं. इन तस्वीरों में दिशा पटानी को पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. इससे इतर दिशा पटानी की एक स्कूल की तस्वीर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें वह ग्रे और व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं. उनकी यह तस्वीरें दिशा पटानी के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थीं. इसके अलावा दिशा पटानी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें हैं, जिसमें उनका लुक और स्टाइल काफी अलग रहा है. 

बता दें कि दिशा पटानी (Disha Patani) ने फिल्म एम.एस धोनी के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के साथ अहम भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. इस फिल्म के बाद दिशा पटानी बागी 2 में नजर आई थीं. फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा भी गया था. दिशा पटानी ने सलमान खान के साथ भारत फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा दिशा पटानी जल्द ही 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में भी मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Photos, Disha Patani Throwback Photos, Disha Patani First Photoshoot, Disha Patani Photoshoot In The Age Of 17
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com