विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2020

दिशा पटानी ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस, Video 4 लाख के पार

एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा वेप गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है.

दिशा पटानी ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस, Video 4 लाख के पार
दिशा पटानी (Disha Patani Video) का वीडियो हुआ वायरल
  • दिशा पटानी का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने अंग्रेजी गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.साथ ही साथ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. हाल ही में दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दिशा पटानी (Disha Patani Video) के स्टेप्स काफी जबरदस्त हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में ऑरेंज कलर का क्राप टॉप और डेनिम जीन्स पहने हुए नजर आ रही हैं. 


एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Video) इस वीडियो का अंदाज और स्टाइल इस वीडियो में काफी जबरदस्त लग रहा है. एक्ट्रेस का यह डांस फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Instagram) अपने जबरदस्त डांस से अकसर सुर्खियां में आ जाती हैं. 


आखिरी बार दिशा पटानी (Disha Patani) फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी. दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Video Viral, Disha Patani Dance On WAP Song, Disha Patani Instagram, Disha Patani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com