विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2020

दिशा पटानी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने इस खास अंदाज में किया विश, बोले- हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार... देखें Video

दिशा पटानी (Disha Patani) के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने किया विश.

दिशा पटानी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने इस खास अंदाज में किया विश, बोले- हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार... देखें Video
दिशा पटानी (Disha Patani) के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने यूं किया विश
  • दिशा पटानी आज सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 28वां जन्मदिन
  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को यूं किया विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

दिशा पटानी (Disha Patani Birthday) का आज जन्मदिन है. जन्मदिन के इस खास मौके पर दिशा पटानी को बॉलीवुड के कलाकारों और उनके फैन क्लब ने खूब बधाई दी. दिशा पटानी के बर्थडे पर उनके दोस्त टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दिशा का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में दिशा (Disha Patani) मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का इस वीडियो में अंदाज देखने लायक है. बता दें, एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, ऐसे में एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री से खूब बधाइयां मिल रही हैं. 


वहीं, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने दिशा पटानी (Disha Patani) के बर्थडे पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इसके बाद 3 वेफल्स 3 पैनकेक्स. हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार." टाइगर श्रॉफ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक दिशा का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 


लेकिन एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Video) का यह क्यूट अंदाज फैन्स को पसंद आ रहा है. बता दें, दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी-2' में साथ नजर आए थे. फिल्म बागी-2 में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी, साथ ही फिल्म के एक्शन सीन्स और सॉन्ग भी काफी हिट साबित हुए थे. दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी काफी अच्छी दोस्त है, वह अकसर कृष्णा (Krishna Shroff) के साथ अपने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आ जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Disha Patani, Disha Patani Birthday, Disha Patani Age, Disha Patani Instagram, Tiger Shroff Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com