बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट और फ्लॉप होती रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का एक ऐसा डायरेक्टर है, जिसके नाम 26 फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं 27 साल में वह एक भी हिट नहीं दे पाया है. जबकि इन दिनों वह धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ पर तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने आदित्य धर को अपना नया गुरू बताया ह. हम बात कर रहे हैं फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा की, जिन्होंने हाल ही में नए ट्वीट में आदित्य धर को अपना नया गुरू बताया और कहा कि आदित्य धर की भविष्य के सिनेमा के नए युग का वैज्ञानिक शोध-प्रबंध के मुकाबले उनकी अपनी फिल्में स्कूल बॉयज के निबंध जैसी हैं.
आदित्य धर को राम गोपाल वर्मा ने बताया अपना गुरू

एक्स पर राम गोपाल वर्मा ने लिखा, धुरंधर 2 के प्रभाव को महसूस करने के बाद. ठीक उसी पल जब मैं अतीत को पीछे छोड़कर एक नया भविष्य गढ़ रहा हूं. अगर 'सत्या', 'कंपनी' और 'सरकार' मेरे पुराने गुरु कोपोला को मेरा ट्विब्यूट था, तो मेरी अगली फिल्म 'सिंडिकेट' मेरे नए गुरु आदित्य को मेरी ट्रिब्यूट होगी.
Post experiencing the impact of #Dhurandhar2 , in the same breath of letting go of the past and inventing a new future , if SATYA, COMPANY and SARKAR were my ode to my old guru COPPOLA, my next film SYNDICATE , will be my ode to my new GURU @AdityaDharFilms.”
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 23, 2026
बॉलीवुड के सबसे अनसक्सेसफुल डायरेक्टर हैं राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर की कई हिट फिल्में दीं. लेकिन उनकी हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों की गिनती है. 35 साल के करियर में राम गोपाल वर्मा ने 39 फिल्में डायरेक्ट की, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्में शामिल है. लेकिन इन फिल्मों में 26 फ्लॉप थीं. उनकी आखिरी 3 फिल्मों ने 1 करोड़ भी कलेक्शन हासिल नहीं किया. 10 फिल्मों में से 6 एवरेज थीं. एक सेमी हिट थी. इसका मतलब है कि केवल 3 हिट फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर डायरेक्टर ने दी हैं.
राम गोपाल वर्मा की फिल्में

90 के दशक में राम गोपाल वर्मा की शिवा, रंगीला और सत्या हिट थीं. इसके बाद 2000 के दशक में उनकी फिल्में कंपनी, जंगल और सरकार खास कमाल नहीं कर पाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं