विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

राजेश खन्ना पर पत्नी डिंपल कपाड़िया ने ही दिया था सबसे बेहूदा कमेंट, श्रीदेवी संग देखकर इस तरह उड़ाया था मजाक

डिंपल कपाड़िया ने बहुत कम उम्र में और पहली ही फिल्म के बाद राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. हालांकि डिंपल को जब भी मौका मिलता था वो राजेश खन्ना की आलोचना करने से भी नहीं चूकती थीं.

राजेश खन्ना पर पत्नी डिंपल कपाड़िया ने ही दिया था सबसे बेहूदा कमेंट, श्रीदेवी संग देखकर इस तरह उड़ाया था मजाक
राजेश खन्ना का डिंपल ने उड़ाया था मजाक
नई दिल्ली:

डिंपल कपाड़िया ने बहुत कम उम्र में और पहली ही फिल्म के बाद राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं और नौ साल में ही दोनों अलग भी हो गए. हालांकि दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया लेकिन साथ नहीं रहे. इतना ही नहीं डिंपल कपाड़िया को जब भी मौका मिलता था वो राजेश खन्ना की आलोचना करने से भी नहीं चूकती थीं. एक बार तो उन्होंने राजेश खन्ना को बूढ़ा तक कह दिया था. ये उस वक्त की बात है जब राजेश खन्ना श्रीदेवी के साथ काम कर रहे थे, तब डिंपल कपाड़िया ने उन्हें सलाह दी थी कि उम्र के हिसाब से काम करें.

राजेश खन्ना की उम्र पर तंज

श्रीदेवी के साथ जब राजेश खन्ना ने स्क्रीन शेयर की तब उनकी उम्र काफी ज्यादा हो चुकी थी. उस वक्त उन्हें देखकर डिंपल कपाड़िया ने प्रतिक्रिया दी थी कि वो बहुत मोटे हो चुके हैं और बूढ़े भी लगने लगे हैं. उनके बाल कम हो रहे हैं, जिस वजह से वो गंजे भी लगते हैं. ऐसे में वो ऐसा बचकाना रोल कैसे कर सकते हैं. डिंपल कपाड़िया ने ये भी कहा कि राजेश खन्ना एक शानदार किस्म के एक्टर हैं. उन्हें अब वही रोल करने चाहिए जो उन पर सूट करते हों. ये बात डिंपल कपाड़िया ने इसलिए कही थी कि उम्र का फासला ज्यादा होने की वजह से राजेश खन्ना और श्रीदेवी की जोड़ी कुछ खास जम नहीं रही थी.

श्रीदेवी की तारीफ

राजेश खन्ना में उम्र के साथ आ रहे बदलावों को लेकर ये बात कहने के अलावा डिंपल कपाड़िया ने श्रीदेवी की तारीफ भी की थी. डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि वो श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं. डिंपल कपाड़िया को उन्होंने उस समय की सबसे बेहतरीन हीरोइन भी बताया था. डिंपल कपाड़िया ने न सिर्फ श्रीदेवी को उस समय की नंबर वन हीरोइन बताया था बल्कि ये भी कहा था कि वो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Dimple Kapadia, Rajesh Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com