विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

बुजुर्ग पति-पत्नी ने पार्टी में G.O.A.T गाने पर किया धमाकेदार भांगड़ा, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वायरल Video

दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanjh) के गाने 'गोट (G.O.A.T)' पर हाल ही में एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग पति-पत्नी धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं.

बुजुर्ग पति-पत्नी ने पार्टी में G.O.A.T गाने पर किया धमाकेदार भांगड़ा, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वायरल Video
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शेयर किया वायरल Video
  • दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो
  • बुजुर्ग पति-पत्नी ने किया 'गोट' गाने पर भांगड़ा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanjh) के गाने 'गोट (G.O.A.T)' ने अपनी धुन पर थिरकने के लिए हर किसी को मजबूर कर दिया था. यह गाना इतना सुपरहिट हुआ है कि अब तक वीडियो को 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दिलजीत (Diljit Dosanjh Video) के इस गाने पर युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी बेहद ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं. हाल ही में सिंगर और एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स 'गोट' गाने पर धमाकेदार अंदाज में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on

वीडियो में बुजुर्ग इतने जोश में नाच रहे हैं कि सब उनकी एनर्जी को देखकर काफी हैरान हैं. इसी जोश के साथ वह अपनी पत्नी को भी डांस करने के लिए मजबूर कर देते हैं. फिर दोनों पति-पत्नी मिलकर भांगड़ा करते हैं. वीडियो को दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए कहा, "कमाल दी एनर्जी, दिल खुश हो गया देख के." दिलजीत द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने कई मशहूर पंजाबी सॉन्ग इंडस्ट्री को दिए हैं. इसके साथ ही वो बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा रहे हैं. दिलजीत दोसांझ  ने बॉलीवुड में फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया था. हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' आई थी. फिल्म 'सूरमा' में भी उनके काम को खूब सराहा गया था. दिलजीत दोसांझ को पंजाबी फिल्म जैसे 'जट्ट एंड जूलिएट' 'पंजाब 1984', 'सरदार जी', सुपर सिंह, 'अंबरसरीया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. दिलजीत दोसांझ को 'बैक टू बेसिक' एलबम से लोकप्रियता हासिल हुई थी.

SUBSCRIBE NDTV सेहत वेहत: स्ट्रेस को दूर करेंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses for Stress Relief

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Video, Diljit Dosanjh Video Viral, Diljit Dosanjh Instagram, Diljit Dosanjh Shares Viral Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com