विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2021

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, सुपुर्दे खाक हुए 'ट्रेजडी किंग'

दिलीप कुमार को मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए यहां अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मौजूद थे. 

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, सुपुर्दे खाक हुए 'ट्रेजडी किंग'
दिलीप कुमार का निधन
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 98 वर्ष की उम्र में दिलीप कुमार का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ. दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई. धर्मेंद्र, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, विद्या बालन और अनुपम खेर जैसे दिग्गज सितारे सायरा बानो से मिलने उनके घर आए और दिलीप साब के अंतिम दर्शन किए. दिलीप कुमार को मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए यहां अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मौजूद थे. 

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पहुंचे सांताक्रूज कब्रिस्तान

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे और उन्होंने 'ट्रेजडी किंग' के अंतिम दर्शन किए. इस मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

दिलीप कुमार का निधन
दिलीप कुमार का बुधवार सुबह साढ़े सात बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे. दिलीप के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है और फिल्मों से लेकर राजनीति तक लोग उन्हें याद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Dilip Kumar Death, Dilip Kumar Die, Dilip Kumar Last Rites. Santacruz Kabrastan Mumbai, दिलीप कुमार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com