विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली/मुंबई:

बॉलीवुड ने अपने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को खो दिया. एक ऐसा अभिनेता जिनके लोग ही फैन नहीं थे, खुद पूरा बॉलीवुड उनका फैन था. वो दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे. 98 बरस की उम्र में उनका निधन हो गया. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 में हुआ था. उन्हें हिंदी सिनेमा के पहले खान के नाम से भी जाना जाता है. दिलीप कुमार ने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में आई फिल्म ज्वारभाटा से की थी. हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का श्रेय दिलीप कुमार साहब को ही जाता है. आज शाम राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को सुपुर्द ए खाक किया गया. दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख जताया. बॉलीवुड से भी लता मंगेश्कर, अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया.

Here are Live Updates on Dilip Kumar Funeral: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Dilip Kumar Dies, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com