विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2024

शाहरुख खान के डायरेक्टर ने क्या धर्मेंद्र को दिया धोखा ? जानें धरम पाजी के इमोशनल वीडियो का सच

पिछले साल शाहरुख खान तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी लेकर आए थे. उनकी यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं. डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे.

शाहरुख खान के डायरेक्टर ने क्या धर्मेंद्र को दिया धोखा ? जानें धरम पाजी के इमोशनल वीडियो का सच
शाहरुख खान के डायरेक्टर ने क्या धर्मेंद्र को दिया धोखा ?
नई दिल्ली:

पिछले साल शाहरुख खान तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी लेकर आए थे. उनकी यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं. डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, लेकिन बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि धर्मेंद्र डंकी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें फिल्म में किसी भी जगह नहीं देखा गया था. दरअसल सत्या नाम के एक एक्स सोशल मीडिया यूजर ने धर्मेंद्र का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में धर्मेंद्र आंधी फिल्म के तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा गाना सुनते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कई जगह पर दिग्गज एक्टर का फेस इमोशनल होता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स अकाउंट के यूजर ने लिखा, 'धर्मेंद्र को पता चला कि राजकुमार हिरानी ने उनके सीन को डंकी में शामिल नहीं किया.' हालांकि धर्मेंद्र डंकी फिल्म का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह फिल्म कहीं भी नजर नहीं आए थे. सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की सालार से थी. दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये रही. डंकी की कहानी की बात करें तो ये गैरकानूनी रूप से किसी दूसरे देश में जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्ते या तरीके पर बेस्ड थी. इसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में थे. विक्की कौशल का एक छोटा सा कैमियो था लेकिन था बड़ा शानदार. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra In Dunki, Dunki, Shah Rukh Khan Dunki, Actor Dharmendra, Dharmendra Video, Dharmendra Viral Video, Dharmendra Movies, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com