विज्ञापन

धुरंधर और धुरंधर 2 के मेकर्स का जनवरी 2027 में होगा धमाका, नेशनल विनर डायरेक्टर ने दिखाई कुश्ती की झलक 

धुरंधर के मेकर्स जियो स्टूडियोज ने नागराज मंजुले की मचअवेटेड फिल्म 'खाशाबा' का टीजर रिलीज किया है, जो 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

धुरंधर और धुरंधर 2 के मेकर्स का जनवरी 2027 में होगा धमाका, नेशनल विनर डायरेक्टर ने दिखाई कुश्ती की झलक 
धुरंधर के मेकर्स लेकर आए बायोपिक फिल्म
नई दिल्ली:

धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर 2025 और 2026 में जलवा देखने को मिला. वहीं अब रणवीर सिंह की फिल्म के मेकर्स यानी जियो स्टूडियोज ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. दरअसल, जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित मराठी स्पोर्ट्स बायोपिक 'खाशाबा' का दमदार टीजर जारी करते हुए इसकी 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज की घोषणा की. यह भव्य बायोपिक स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता और महान पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव के प्रेरणादायी जीवन और संघर्ष की असाधारण कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. 

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद जियो स्टूडियोज़ एक और बड़े सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों के सामने है. इस फिल्म के लिए स्टूडियो ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज मंजुले के साथ हाथ मिलाया है, जो 'फैंड्री' और 2016 की ऐतिहासिक फिल्म 'सैराट' के बाद एक और महत्वाकांक्षी मराठी फिल्म लेकर लौट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो के टॉप 10 में 74 दिनों से ट्रेंडिंग है 8 एपिसोड की सीरीज, जुआ और पैसों की कहानी ने सोचने पर किया मजबूर

'खाशाबा' का दमदार टीजर रिलीज

पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए गए इस टीजर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलज़ कर दिया गया है. टीजर पारंपरिक कुश्ती के अखाड़ों की दुनिया की भव्य झलक पेश करता है, जिसमें फिल्म का विशाल सिनेमाई कैनवास, भावनात्मक गहराई और रोमांचक ऊर्जा प्रभावशाली ढंग से दिखाई देती है. 

'खाशाबा' के बारे में 

नवस्वतंत्र भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म महाराष्ट्र के एक ऐसे गुमनाम खेल नायक की कहानी कहती है, जिसने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया. भारतीय खेल इतिहास की इस प्रेरक गाथा को भव्य सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करती 'खाशाबा' क्षेत्रीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक बनने की ओर अग्रसर है. फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है. खाशाबा दादासाहेब जाधव की भूमिका के लिए नए प्रतिभाशाली कलाकार का चयन किया गया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी. इस नए चेहरे के साथ फिल्म में जितेंद्र जोशी, महेश मांजरेकर, गिरीश कुलकर्णी, वैभव मांगले, छाया कदम और गर्गी कुलकर्णी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. जियो स्टूडियोज़ और आटपाट प्रोडक्शन्स प्रस्तुत 'खाशाबा' का निर्माण ज्योति देशपांडे और गर्गी कुलकर्णी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है. 

ये भी पढ़ें- ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ये 50 साल पुराना गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बना क्लासिक, अमजद खान-हेलन के डांस ने लगाए चार चांद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Jio Studios, Bollywood, Khashaba, Khashaba Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com