ट्विंकल खन्ना ने फादर्स डे पर दिवंगत पापा और सुपरस्टार राजेश खन्ना को ट्रिब्यूट दिया है और बताया कि जब वह पैदा हुईं तो 31 की उम्र में जब वह पिता पिता बने तो उन्होंने मां डिंपल कपाड़िया से क्या कहा था. वहीं उन्होंने वह खास अपनापन, आजादी और प्यार याद आया, जिसके साथ राजेश खन्ना ने उनकी परवरिश की थी और बताया कि उनके पिता ने उन्हें कभी 'टीना बेबी' कहकर नहीं पुकारा बल्कि वह हमेशा 'टीना बाबा' कहकर बुलाते थे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजेश खन्ना 31 साल के थे जब वह पिता बने. जबकि डिंपल कपाड़िया ने 17 की उम्र में पहले बच्चे ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था. कपल में 15 साल का उम्र का फासला था.
बेटी को टीना बाबा बुलाते थे राजेश खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट में लिखा, “अगर मेरे पिता चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटा हो तो मुझे कभी यह बात नहीं बताई गई. मुझे बस इतना पता है कि उन्होंने मेरी मां से कहा था कि उनके 31वें जन्मदिन पर जब मैं दुनिया में आई और मेरे पैर सबसे पहले बाहर आए तो मैं उनके लिए सबसे बेहतरीन तोहफा थी, जो मां उन्हें दे सकती थीं. वह मुझे हमेशा बेबी नहीं बल्कि टीना बाबा कहकर बुलाते थे. हालांकि उस समय मुझे एहसास नहीं हुआ. लेकिन मेरी परवरिश आसपास की लड़कियों से अलग हुई है. ”
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस शो ने 90s में रचा था इतिहास, 12-13 बार हो चुका है टेलीकास्ट, इस पर बन चुकी है बॉलीवुड फिल्म
ट्विंकल खन्ना को पापा राजेश खन्ना की आती है याद
इसके अलावा उनको द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उन्होंने लिखा था, उन्होंने लिखा, "किसी को खोने का दुख हमेशा एक जैसा नहीं रहता और न ही इसका कोई पूर्ण विराम होता है. यह दुख बीच-बीच में आने वाले ठहराव के बीच रहता है और अचानक किसी भी पल सामने आ जाता है. कभी रेडियो पर बजने वाला कोई गाना या फिर काजल लगाते समय अपनी परछाई में उनकी आंखें दिखना. वही धनुष के आकार वाली भौंहों के नीचे झांकती हुई उनकी आंखें... "
ट्विंकल खन्ना को खलती है ये बात
ट्विंकल खन्ना ने अपने एक बर्थडे विश को याद किया, जो उन्हें राजेश खन्ना से हर साल मिलती है क्योंकि वह दोनों एक दी दिन 29 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. उन्होंने लिखा, “हर जन्मदिन पर जब मैं एक्साइटेड होकर जागती हूं और फिर मेरा दिल बैठ जाता है तो यह एहसास कहीं न कहीं छिपा होता है, जो इंसान शब्दों से प्यार करता था, वह हमेशा उन्हें एक खास क्रम में इस्तेमाल करता था. इन चीजों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती थी और न ही उन्हें बदला या हटाया जा सकता था. ठीक वैसे ही, जैसे उन्हें यह पसंद नहीं था कि कोई उनकी किताबें, चश्मा और डनहिल सिगरेट के पैकेट को इधर-उधर करे. साल दर साल वह एक ही चीज दोहराते थे. कुछ ऐसा, जो अब कोई कभी नहीं कह सकता. हैप्पी बर्थडे टू यू टू टीना बाबा. फादर्स डे भले ही जून में आता है. लेकिन मेरे लिए यह हमेशा दिसंबर में आएगा. ”
राजेश खन्ना के बारे में
राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार हैं, जिनका बेटी ट्विंकल के साथ एक खास रिश्ता था. एक्टर ने डिंपल कपाड़िया से 1973 में शादी की थी. वहीं दोनों दो बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के पेरेंट्स बने. राजेश खन्ना का निधन 2012 में हुआ था. लेकिन हर साल राजेश खन्ना के लिए ट्विंकल खन्ना का पोस्ट फैंस को उनकी हर पल याद दिलाता है.
ये भी पढे़ं- सनी देओल के लिए बेटे करण देओल का फादर्स डे पोस्ट, बंटवारा 1947 से शेयर की अनदेखी तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं