धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन 18 जून को 21 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर रेडिट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अर्जुन महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में जाती हुईं नजर आ रही हैं क्योंकि वह ईशा होम स्कूल की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं. पीटीआई से बात करते हुए सारा ने सदगुरू ईशा होम स्कूल में अपनी जर्नी के बारे में बात की और कहा, मैं होम स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी हूं. मुझे यह जगह बहुत पसंद है. मैं महाशिवरात्रि पर यहां आकर बहुत खुश हूं.
बोर्डिंग स्कूल में पढ़ी हैं सारा अर्जुन
आगे उन्होंने कहा, जब मैं स्टूडेंट थी, तब मैंने इसे लगातार मनाया और फिर जैसे ही मुझे वापस आने का मौका मिला, मैं दौड़कर यहां वापस आ गई. मैं बहुत खुश हूं. अपने भविष्य के प्लान के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, "मैं तो बस चीजों को होने दे रही हूं, जो होगा, सो होगा. मैं कोई प्लान नहीं बना रही हूं. सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं, जिस तरह से यह सफर आगे बढ़ रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं."
From Isha Home School to the sets of 'Dhurandhar': Actress Sara Arjun returns for Mahashivaratri 2026
by u/karthiksynerg in Sadhguru
ये भी पढ़ें- तारक मेहता का ये एक्टर मां को निधन के 9 महीने बाद भी नहीं भुला पाया, सेट पर नहीं रुके आंसू, रोकना पड़ा शूट
शिवरात्रि के मौके पर कही थी ये बात
शिवरात्रि के मौके पर तमन्ना भाटिया, केजीएफ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय के साथ सारा अर्जुन ईशा में शामिल हुई थीं, जिस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने जो भी जरूरी बातें और गुण सीखे हैं वह सब ईशा की वजह से ही हैं. यहां बिताए समय की वजह से मैं हर चीज की ज्यादा कद्र करती हूं. ईशा ने मुझे चीजों को देखने का एक नया नजरिया दिया है. यहां वापस आकर वैसा ही महसूस हो रहा है. यह मुझे अपने दूसरे घर जैसा लगता है. बोर्डिंग स्कूल हमेशा ऐसे ही लगते हैं."
सारा अर्जुन के बारे में
सारा अर्जुन इंडियन एंटरटेनमेंट की सबसे जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक रही हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में अपना करियर शुरू किया और फिल्मों में सफल बदलाव लाने से पहले कई टेलीविजन कमर्शियल में काम किया. पिछले कुछ सालों में, उन्होंने कई भाषाओं में कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में काम किया है. सारा ने हाल ही में चर्चित फिल्म "धुरंधर" में रणवीर सिंह के प्यार की भूमिका निभाकर काफी ध्यान खींचा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं