विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Trailer Review: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर, रणवीर सिंह की फिल्म के आगे बौनी साबित होंगे बाहुबली और केजीएफ

Dhurandhar The Revenge Trailer Review In Hindi: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर आ गया है, जिसके बाद फैंस का कहना है कि भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर सीरीज बन जाएगी और केजीएफ और बाहुबली सीरीज को पीछे छोड़ देगी. 

Dhurandhar The Revenge Trailer Review: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर, रणवीर सिंह की फिल्म के आगे बौनी साबित होंगे बाहुबली और केजीएफ
भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर 2
नई दिल्ली:

19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों क लंबी लाइनें लगे हुए दिखने वाली हैं. ऐसा हम ही बल्कि आदित्य धर की धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन और दमदार डायलॉग देखने को मिला है. इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन का भी अलग अवतार धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में देखने को मिला है. इस पर फैंस ने रिएक्शन दिया, जिसमें से एक एक्स यूजर ने लिखा कि धुरंधर 2 2000 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल करेगी. इसके चलते उम्मीद की जा सकती है बाहुबली और केजीएफ सीरीज के कलेक्शन को फिल्म पीछे छोड़ देगी. 

धुरंधर 2 की कमाई तोड़ेगी रिकॉर्ड

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का कलेक्शन हासिल करेगी. ऐसा फैंस का अनुमान है. जबकि एडवांस बुकिंग के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि धुरंधर की बात करें तो वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,349 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था और अगर धुरंधर द रिवेंज 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी तो 3000 करोड़ का आंकड़ा फिल्म पार करेगी, जिसके चलते धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है लिस्ट में नाम?

बाहुबली सीरीज का बजट और कलेक्शन 

बाहुबली फिल्म की बात करें तो 2015 में रिलीज हुई प्रभास की बाहुबली द बिगनिंग ने 170 करोड़ के बजट में 600–650 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं बाहुबली द कनक्लूजन ने 2017 में 250 करोड़ के बजट में 1,810.60  करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. 

KGF का बजट और कलेक्शन

2018 में रिलीज हुई यश की केजीएफ चैप्टर 1 ने 80 करोड़ का बजट था, जिसने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि 100 करोड़ में 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 हुई थी, जिसने 1200 से 1250 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया था, जिसके बाद दोनों फिल्मों को मिलाकर केजीएफ सीरीज ने 1500 करोड़ की कमाई की थी. वहीं बाहुबली ने 2400 से 2500 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अगर धुरंधर की तरह धुरंधर 2 भी 1400 करोड ज्यादा का कलेक्शन करती है तो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Social Media Reaction: धुरंधर 2 ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, रणवीर सिंह के फैंस बोले- कौन सा नशा करके बनवाया है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com