विज्ञापन

Dhurandhar 2 Social Media Reaction: धुरंधर 2 ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, रणवीर सिंह के फैंस बोले- कौन सा नशा करके बनवाया है

Dhurandhar 2 Trailer Social Media Review: धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है. हालांकि मेकर्स ने ट्रेलर के साथ फैंस को एक गुड न्यूज भी दी है. 

Dhurandhar 2 Social Media Reaction: धुरंधर 2 ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, रणवीर सिंह के फैंस बोले- कौन सा नशा करके बनवाया है
धुरंधर का ट्रेलर देख फैंस का आया रिएक्शन

Dhurandhar 2 Trailer Social Media Review: धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, कहा था ना पर्सनल है. ट्रेलर आ गया है. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. 3.25 मिनट के ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक्शन एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिला है. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की भी झलक देखने को मिली है, जिसके बाद फैंस भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. 

 धुरंधर 2 का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा. धुरंधर 2 ट्रेलर आउट नाओ. दूसरे यूजर ने लिखा, बॉक्स ऑफिस दया की भीख मांगेगा… कितना जबरदस्त ट्रेलर कट है! बेशक, मैंने अब तक जो सबसे अच्छे ट्रेलर देखे हैं, उनमें से एक. यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाला है.

धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर को बताया बवाल

अन्य यूजर ने लिखा, ये एपिक है. रणवीर सिंह किल करने वाले हैं. सच कहूं तो लग रहा है कि धुरंधर पार्ट 1 का रिकॉर्ड धुरंधर 2 तोड़ेगा. अन्य यूजर ने लिखा, आदित्य धर कौनसा नशा करके ट्रेलर बनवाया भाई, पूरा बवाल. धुरंधर 2 ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है. रणवीर सिंह ये सीन देख के लगता है आप बेस्ट हो. 

धुरंधर 2 के बारे में

5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल 2 है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल यानी जसकीरत सिंह और हमजा अली मजारी के रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि संजय दत्त एसपी असलम चौधरी और मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 का रिलीज से 12 दिन पहले आया धांसू ट्रेलर, फैंस को दिखा 'नया हिंदुस्तान', बोले- 19 मार्च को करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com