विज्ञापन

धुरंधर 2 के इस एक्टर ने उड़ाया कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का मजाक, बोले- दो दिन भी नहीं चली

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है. वहीं इस बीच धुरंधर 2 के एक एक्टर ने अपनी फिल्म की जिक्र करते हुए कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का मजाक उड़ाया है.

धुरंधर 2 के इस एक्टर ने उड़ाया कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का मजाक, बोले- दो दिन भी नहीं चली
धुरंधर 2 के इस एक्टर ने उड़ाया कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का मजाक

सिनेमाघरों में 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाका देखने को मिल रहा है. पहली फिल्म की तरह धुरंधर 2 ने भी दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. धुरंधर 2 में कई कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है. वहीं इस बीच धुरंधर 2 के एक एक्टर ने अपनी फिल्म की जिक्र करते हुए कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का मजाक उड़ाया है.

ये भी पढ़ें: Panchayat Season 5: आ रहा है पंचायत सीजन 5, फुलेरा में होगा राजनीति का घमासान, अब सचिवजी का क्या होगा?

कंगना रनौत की फिल्म उड़ाया मजाक

दरअसल राकेश बेदी ने हाल ही में एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता को लेकर अपनी बात रखी. राकेश बेदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और लेखन बहुत मजबूत है. उन्होंने हाल की कुछ फिल्मों का जिक्र किया जो इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी थीं और महज दो दिन भी नहीं चलीं. यह इशारा कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की ओर था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई और सिर्फ 18 करोड़ के आसपास कमाई कर सकी.

प्रोपेगैंडा पर दिया रिएक्शन

धुरंधर 2 पर प्रोपेगैंडा के आरोप लगाने पर राकेश बेदी ने कहा, "मैं राजनीति में नहीं, सिनेमा में विश्वास करता हूं. हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का हक है, लेकिन किसी फिल्म को प्रो-एस्टेब्लिशमेंट या एंटी-एस्टेब्लिशमेंट जैसी श्रेणी में डालना सही नहीं. दर्शकों का फैसला सबसे बड़ा होता है और लोग इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं." धुरंधर 2 रणवीर सिंह की अगुवाई वाली फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. यह पिछले पार्ट धुरंधर की अगली कड़ी है. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो कराची के अपराध सिंडिकेट में घुसपैठ करते हुए 26/11 हमलों का बदला लेते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Movie Dhurandhar 2, Rakesh Bedi, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com