विज्ञापन

26/11 को आता है धुरंधर 2 के अर्जुन रामपाल का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी 

धुरंधर 2 एक्टर अर्जुन रामपाल का बर्थडे 26 नवंबर को आता है, जिस दिन मुंबई में 2008 में ताज होटल में हमला हुआ था.  

26/11 को आता है धुरंधर 2 के अर्जुन रामपाल का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी 
26/11 को आता है धुरंधर 2 एक्टर अर्जुन रामपाल का जन्मदिन
नई दिल्ली:

26/11 वो दिन है, जिसे कोई नहीं भूल सकता. इस दिन 2008 में हुए मुंबई अटैक की वो रात हर किसी के जहन में रह गई है. वहीं जिन लोगों ने यह मजर सामने से देखा है वह रुह कंपा देने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2, जिसकी चर्चा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनने को मिल रही है. उसका जन्मदिन 26/11 को आता है. वहीं उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उस दिन वह ताज होटल दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जाने वाले थे. हम बात कर रहे हैं धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल की. 

अर्जुन रामपाल ने बताया 26/11 को आता है जन्मदिन

हाल ही में हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में पहुंचे अर्जुन रामपाल ने हमलों की भयावहता को अपनी आंखों से देखने के बाद बताया कि 'धुरंधर' पर काम करना उनके लिए एक तरह का पर्सनल रिवेंज जैसा एक्सपीरियंस था. अर्जुन रामपाल ने बताया कि हमलों के दौरान 2008 में वह अपने दोस्तों को लेने एक होटल में थे. उन्होंने बताया कि वे उनका जन्मदिन मनाने के लिए ताज होटल जा रहे थे, तभी माहिम के पास पहला धमाका हुआ था. 

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 की दहाड़, केजीएफ 2- एनिमल को रणवीर सिंह की फिल्म ने पछाड़ा, 5वें दिन 800 करोड़ पार!

बर्थडे पर ताज होटल जा रहे थे अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने कहा, “मैंने वह आवाज सुनी और पूरा कांच हिलने और खड़खड़ाने लगा, और हम सोचने लगे, ‘यह क्या था?' 10 मिनट के अंदर ही हमारे फोन बजने लगे और सबने बताया कि कोलाबा में कोई गैंग वॉर छिड़ गई है. 20–30 मिनट में ही पूरे ‘फोर सीजन्स' होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया. आदर्श जटिया ने बहुत ही दरियादिली दिखाते हुए मुझे एक सुइट दिया और कहा, ‘आप आज रात यहीं रुक सकते हैं, लेकिन हम किसी को भी बाहर नहीं जाने दे सकते, यह सुरक्षित नहीं है.'”

धुरंधर को बताया बदला

आगे उन्होंने कहा, मेरे बर्थडे पर मैंने 26/11 होते हुए देखा. सुबह, जब मैं घर वापस जा रहा था. मैं तीन बार रुका क्योंकि मुझे लगा कि मैं बीमार पड़ जाउंगा. जब आदित्य धर ने 26/11 सीन मुझे बताया. मैं जानता था कि मुझे मेरा बदला मिलेगा और मैंने धुरंधर में वही किया. मैं बस यह कहना चाहता हूं. भारत माता की जय.

ये भी पढे़ं- रजनीकांत हुए धुरंधर 2 के फैन, आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', डायरेक्टर बोले- जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार मोमेंट'

धुरंधर के 26/11 सीन में रो पड़े थे अर्जुन रामपाल

धुरंधर और धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार   निभाया है, जो 26/11 अटैक के दौरान पार्टी और इस मंजर को सेलिब्रेट करते हुए नजर आता है. इस दौरान धुरंधर एक्टर आर माधवन ने बताया कि सीन शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल खूब रोए थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com