विज्ञापन

धुरंधर 2 में दिखा कराची का बंगला निकला देसी, असली लोकेशन जान फैंस रह गए दंग

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना रही है और हर दिन इससे जुड़ी कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है. कभी फिल्म की कहानी चर्चा में रहती है तो कभी इसके किरदार. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है क्योंकि चर्चा हो रही है फिल्म के एक शानदार बंगले की, जिसे देखकर हर किसी को लगा कि ये कराची में है.

धुरंधर 2 में दिखा कराची का बंगला निकला देसी, असली लोकेशन जान फैंस रह गए दंग
धुरंधर 2 में दिखा कराची का बंगला निकला देसी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना रही है और हर दिन इससे जुड़ी कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है. कभी फिल्म की कहानी चर्चा में रहती है तो कभी इसके किरदार. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है क्योंकि चर्चा हो रही है फिल्म के एक शानदार बंगले की, जिसे देखकर हर किसी को लगा कि ये कराची में है. अब जो सच सामने आया है, उसने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया है. बिहाइंड द सीन वीडियो के जरिए खुलासा हुआ कि ये बंगला पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में ही शूट किया गया है और यही बात अब सबसे ज्यादा वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: 200 करोड़ की फिल्म बनाकर पछताए थे आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर खाई थी बुरी तरह मार, आज भी नाम सुन लगते हैं रोने

फिल्मी जादू या लोकेशन का खेल

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार जस्किरत सिंह रंगी उर्फ हमजा एक अंडरवर्ल्ड दुनिया से जुड़ा शख्स है. उसका आलीशान ‘ल्यारी बंगला' उसकी पावर और रुतबे को दिखाता है. स्क्रीन पर इसे कराची के ल्यारी इलाके में दिखाया गया है, लेकिन असल में ये लोकेशन अमृतसर में है. मेकर्स ने इसे इतने शानदार तरीके से शूट किया कि असली और नकली का फर्क समझना मुश्किल हो गया.

बंगला नहीं, पूरा स्टाइल स्टेटमेंट

इस बंगले की खूबसूरती देखते ही बनती है. बड़े-बड़े ग्लास वॉल्स, खुले आंगन और हरियाली से भरा डिजाइन इसे एकदम लग्जरी वाइब देता है. अंदर की बात करें तो डबल हाइट सीलिंग, सिंपल लेकिन क्लासी इंटीरियर और ब्लैक मार्बल की स्पाइरल सीढ़ियां इसकी खास पहचान हैं. ये जगह किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं लगती.

बाहर का नजारा भी कम नहीं

बंगले का एक्सटीरियर भी उतना ही शानदार है. खूबसूरत गार्डन, बड़ा सा स्विमिंग पूल और खुला स्पेस इसे एक परफेक्ट रिट्रीट जैसा फील देता है. इंडोर और आउटडोर का कनेक्शन इतना स्मूद है कि हर कोना सुकून भरा लगता है.

कहानी में भी निभाता है खास रोल

फिल्म में ये बंगला सिर्फ एक लोकेशन नहीं है, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा है. ये हमजा के सॉफ्ट और पर्सनल साइड को दिखाता है, जो उसकी खतरनाक दुनिया से बिल्कुल अलग है. यही वजह है कि ये लोकेशन फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बनाती है.

फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

इस खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्मों में जो दिखता है, वो हमेशा सच नहीं होता. ‘धुरंधर 2' ने दिखा दिया कि कैसे इंडियन लोकेशन्स को इंटरनेशनल लुक देकर ऑडियंस को चौंकाया जा सकता है. अब फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com