विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2021

Dharmendra: गाड़ी में बजा धर्मेंद्र का गाना तो बेटे सनी देओल बोले, 'पापा इस पर परफॉर्म करो न'- देखें वीडियो

धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेटे सनी देओल के साथ कार में हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने सॉन्ग 'छलकाए जाम' पर परफॉर्म कर रहे हैं.

Dharmendra: गाड़ी में बजा धर्मेंद्र का गाना तो बेटे सनी देओल बोले, 'पापा इस पर परफॉर्म करो न'- देखें वीडियो
धर्मेंद्र ने सनी देओल के कहने पर किया पर फॉर्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ लगातार जुड़े रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वह अपने बड़े बेटे और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं. अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेटे सनी देओल के साथ कार में हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने सॉन्ग 'छलकाए जाम' पर परफॉर्म कर रहे हैं और वह ऐसा बेटे सनी देओल के कहने पर कर रहे हैं. 

धर्मेंद्र (Dharmendra Instagram) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'एक जगह रुके हुए थे. सनी की कार में यह सॉन्ग चल रहा था. अचानक सनी ने कहा, 'पापा, प्लीज इस लवली सॉन्ग पर मेरे लिए परफॉर्म करो. मैं उसे न नहीं कह सका. दोस्तों, उम्मीद करता हूं आपको पसंद आया होगा.' इस वीडियो पर फैन्स खूब परफॉर्म कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Sunny Deol, Dharmendra Perform On Song, Chhalkayen Jaam Song, Dharmendra Video, Dharmendra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com