धर्मेंद्र यानी धर्म सिंह देओल एक समय में फैंस के दिलों पर राज करते थे. वह एक्टर, फिल्म मेकर और राजनेता रह चुके हैं. बॉलीवुड के "ही-मैन" के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है. 1997 में उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला. पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर जन्मे धरम फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे. कुछ समय स्ट्रगल के बाद 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. बाद में उन्होंने रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने दो शादियां की. उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं पहली पत्नी से उनके दो बेटे सनी और बॉबी हैं. हेमा और उनकी दो बेटियां ईशा औऱ आहाना हैं. बता दें कि अब धरम के पोते बड़े हो गए हैं. वहीं धरम इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर अपना पुराना शौक यानी खेती कर रहे हैं. फोटो और वीडियो आए दिन वह शेयर करते रहते हैं.
वहीं धरम के पोते करण बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' में नजर आए थे. फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. अब वह अपने दादा धरम, और पापा सनी और अंकल बॉबी के साथ 'अपने 2' में नजर आएंगे. यह उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म होगी. करण अपने लुक पर काफी ध्यान देते हैं.
वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. करण लुक में काफी हद तक अपने दादा धरम और पापा सनी की तरह ही गुड लुकिंग हैं. फोटो देख कर कोई भी कह सकता है कि वह अपने दादा की छवि हैं.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं