विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

धर्मेंद्र और गोविंदा की मां ने इस एक्ट्रेस को बहू बनाने से कर दिया था मना, बाद में बनी टॉप एक्टर की दूसरी बीवी...पहचाना क्या?

ये क्यूट बच्ची 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इनकी खूबसूरती पर बॉबी देओल और गोविंदा जैसे हीरो फिदा थे. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

धर्मेंद्र और गोविंदा की मां ने इस एक्ट्रेस को बहू बनाने से कर दिया था मना, बाद में बनी टॉप एक्टर की दूसरी बीवी...पहचाना क्या?
फोटो में दिख रही ये लड़की है टॉप एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

अस्सी और नब्बे के दशक में बॉलीवुड में बहुत सी हीरोइन्स ने डांस और एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों को दिल जीता. इस पुरानी विंटेज सी दिख रही फैमिली फोटो में नजर आ रही ये बच्ची भी ऐसी ही एक्ट्रेस में से एक है. जिसकी स्माइल की ये क्यूटनेस तब भी बरकरार रही, जब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गई. गोविंदा के साथ इस एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमी. उस दौर में गोविंदा को डांस के मामले में टक्कर देने वाली अगर कोई एक्ट्रेस थी तो बस यही थी.

क्या आपने पहचाना ये क्यूट सी स्माइल से रिझा रही बच्ची कौन है. अगर नहीं पहचाना तो बता दें कि ये बच्ची हैं एक्ट्रेस नीलम कोठारी. जिन्हें आपने 'आप के आ जाने से' गाने पर गोविंदा के साथ डांस करते और हम साथ साथ हैं जैसी मूवी में सलमान खान की बहन बने हुए देखा है.

जोड़ी जमी लेकिन शादी से इंकार

नीलम कोठारी को आपने गोविंदा के साथ बहुत सी फिल्मों में देखा होगा. खुदगर्ज, हत्या जैसी कई मूवीज में दोनों की जोड़ी नजर आई थी. ये जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट थी, पर्दे के पीछे भी उनके अफेयर्स के चर्चे उतने ही आम थे. उस दौर में दोनों जब पर्दे पर खूब काम कर रहे थे. तब फैन्स ये मान चुके थे कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे. लेकिन गोविंदा की मां ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के अलावा नीलम कोठारी का बॉबी देओल से भी खूब नाम जुड़ा, लेकिन इस रिश्ते के आड़े खुद धर्मेंद्र यानी की बॉबी देओल के पिता आ गए. इस वजह से नीलम कोठारी की बॉबी देओल से भी शादी नहीं हो सकी.

इस एक्टर संग बसाया घर

इन अफेयर्स की खबरों के बीच नीलम कोठारी ने साल 2000 में ऋषि सेठिया से शादी की. हालांकि उनकी ये शादी जल्दी ही टूट गई. इसके बाद नीलम कोठारी ने दूसरी शादी की टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर समीर सोनी से. समीर सोनी कुछ फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं. साल 2011 में शादी के बाद से अब तक दोनों एक हैप्पी फैमिली की तरह नजर आते हैं. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने अहाना रखा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, Neelam Actress, Neelam Actress Childhood Pics, Neelam Kothari Childhood Photos, Neelam Kothari Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com