विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Tiger Shroff Firing Case: शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई.

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर मिली नई जानकारी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था. बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया. शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था. उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी, हालांकि पहले किस सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना थी, उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है.

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है. पुलिस के मुताबिक रविवार शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये के लालच में चलाई टाइगर श्रॉफ पर गोली! आरोपी रेहान की मां ने बताई चौंकाने वाली बातें

पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे. आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह पांच राउंड फायर किए थे. शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वह वयस्क है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff News, Entertainment, Trending, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com