सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी सनी देओल और बॉबी देओल ने भी बताया था कि हीमैन को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है. हालांकि कई बार उनके पोस्ट फैंस को चिंता में डाल देते हैं. ऐसा ही कुछ लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट में हुआ, जिसे खुद सुपरस्टार ने डिलीट कर दिया. वहीं ऐसा करने के बाद उन्होंने अपने फैंस और ट्विटर फैमिली से माफी भी मांगी. डिलीट किया गया पोस्ट क्या था यह तो नहीं पता चल पाया. लेकिन फैंस उन्हें अपना प्यार देना और फ्रिक्र करना नहीं भूले हैं.
दरअसल, सुपरस्टार धर्मेंद्र ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है, जो कि हाल ही में खींची हुई लग रही है. फोटो में वह चेक शर्ट और ब्लैक पैंट में सिर पर टोपी पहने नजर आ रहे हैं.
इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, सॉरी दोस्तों. मेरा पिछला पोस्ट बहुत पेनफुल था. इसीलिए मैने डिलीट कर दिया. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है.
गौरतलब है कि हाल ही में नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी देओल छोटे भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी फैमिली और पिता धर्मेंद्र के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कई बार पापा कहते हैं कि तुम मेरे दोस्त नहीं बनते मैं कहता हूं पापा मैं दोस्त वाली बातें शुरू करता हूं तो आप पापा बन जाते हो. मैं क्या करूं ? सनी देओल की बात सुनकर कपिल जोर से हंस पड़ते हैं. इसके अलावा बॉबी देओल धरम पाजी के किसिंग सीन को लेकर भी एक कमेंट किया.
वर्कफ्रेंट की बात करें तो सुपरस्टार धर्मेंद्र आखिरी बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.
Sunny Deolbobby deolDharmendraThe great indian kapil showSunny deol bobby deol kapil sharma show
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | चुनाव 2024 (Elections 2024) के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल (Election Schedule ) NDTV India पर.
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
Diabetes Is Not From Sweets: Meet The Enemyinvesting.com
The New Jeep Grand Cherokee 2024 Is Utter Perfection - See The Prices2024 Jeep Grand CherokeeDramatic summertime read. Escape with fiction.A sweeping emotional saga of love, honor, and truths of the human heart filled with ancient magic and the timeless lore of a nation worth risking violent death to save.Whispers of the Shattered RealmAmazon CFD: Your Route to a Second IncomeGreat opportunity CPXअन्य खबरें