5 Bollywood films which Promote Hindi Language: बॉलीवुड मूवीज यूं तो ज्यादातर हिंदी में ही बनती हैं लेकिन कुछ मूवीज ऐसी होती हैं जिनमें बात भी सिर्फ हिंदी की ही होती है. हम आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें हिंदी को काफी तरजीह दी गई. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की. इसमें कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखकर आपको हिंदी भाषा पर फख्र होगा. कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखकर ये अहसास होगा कि हिंदी मीडियम में पढ़ने से कोई नुकसान नहीं है. चलिए देखते हैं ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट, जो हिंदी भाषा के इर्द गिर्द बुनी गईं.
गोलमाल
गोलमाल मूवी में बहुत ही दिलचस्प अंदाज में हिंदी के महत्व को पेश किया गया है. अमोल पालेकर की ये फिल्म रिलीज हुई थी साल 1979 में. फिल्म में अमोल पालेकर के अलावा बिंदिया गोस्वामी, ओम प्रकाश और उत्पल दत्त मुख्य भूमिका में थे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
नमस्ते लंदन
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने हिंदी पर ठीक उसी तरह स्पीच दी थी जिस तरह एक फिल्म में मनोज कुमार ने देश पर स्पीच दी थी. हिंदी में स्पीच देते हुए अक्षय कुमार ने देश के गौरव, सभ्यता और संस्कृति का भी महत्व बताया था. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आईं थीं.
इंग्लिश विंग्लिश
इंग्लिश विंग्लिश मूवी में श्रीदेवी की दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है. इस फिल्म में श्रीदेवी हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं. लेकिन इंग्लिश न आने की वजह से उनका तिरस्कार होता है. लेकिन फिर वो इंग्लिश भी सीख लेती हैं. और, बाद में समझाती हैं कि हर भाषा का अपना अलग महत्व होता है.
चुपके चुपके
ये फिल्म रिलीज हुई साल 1975 में. जो एक हिंदी भाषी कॉमेडी जोनर मूवी है. इस फिल्म में एक ड्राइवर का किरदार है जो कठिन हिंदी बोलने के लिए मशहूर है. फिल्म में धर्मेंद्र इस किरदार में नजर आते हैं.
हिंदी मीडियम
हिंदी मीडियम मूवी में आप एक रईस की कहानी देखेंगे जो शहर के सबसे अच्छे इंग्लिश स्कूल में बच्चे को पढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. उसे धीरे धीरे समझ में आता है कि स्कूल कोई सा भी हो भाषा से ज्यादा शिक्षा जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं