विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2024

धर्मेंद्र ने 64 साल बाद अपने नाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस फिल्म में देखने को मिलेगा बॉलीवुड के हीमैन का नया नाम

Dharmendra changed his name: धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. 88 साल के एक्टर लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. धर्मेंद्र 64 सालों से फिल्में कर रहे हैं. दिग्गज एक्टर के बहुत कम फैंस को पता होगा कि धर्मेंद्र उनका ऑनस्क्रीन नाम है.

धर्मेंद्र ने 64 साल बाद अपने नाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, इस फिल्म में देखने को मिलेगा बॉलीवुड के हीमैन का नया नाम
धर्मेंद्र ने 64 साल बाद अपने नाम को लेकर लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली:

Dharmendra changed his name: धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. 88 साल के एक्टर लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. धर्मेंद्र 64 सालों से फिल्में कर रहे हैं. दिग्गज एक्टर के बहुत कम फैंस को पता होगा कि धर्मेंद्र उनका ऑनस्क्रीन नाम है. उनका पूरा नाम धर्म सिंह देओल है, लेकिन उन्होंने कभी भी ऑनस्क्रीन अपना सरनेम नहीं लगाया. लेकिन 64 साल में पहली बार धर्मेंद्र ने अपने नाम को लेकर ऐसा फैसला लिया है, जिसे जान फैंस भी हैरान हो जाएंगे. धर्मेंद्र इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में हैं. 

दरअसल शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म में धर्मेंद्र का नया नाम देखने को मिलेगा. यह पहली बार है कि उन्होंने ऑनस्क्रीन अपना नाम को बदला है. 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के नंबरिंग में धर्मेंद्र का नाम धर्म सिंह देओल लिखा गया है. आपको बता दें कि आज तक धर्मेंद्र ने ऑनस्क्रीन अपने नाम के साथ देओल सरनेम नहीं लगाया था. हालांकि उनके बेटे सनी और बॉबी अपना नाम के साथ हमेशा से देओल सरनेम जोड़ते रहे हैं. धर्मेंद्र के दोनों बेटियां भी सरनेम का इस्तेमाल करती हैं. 

आपको बता दें कि एक साल के अंदर धर्मेंद्र की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दूसरी फिल्म है. इससे पहले वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने लंबे समय बाद अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस जय बच्चन और शबाना आजमी के साथ काम किया था. फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' धर्मेंद्र की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Chanced Name, Dharmendra Kewal Krishan Deol, Dharmendra Singh Deol, Dharmendra Chanced His Name, Dharmendra Turned Dharmendra Singh Deol, TBMAUJ, TBMAUJ Review, TBMAUJ Review In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com