विज्ञापन
This Article is From May 25, 2022

देवर ने लिया हल्के में तो डांस फ्लोर पर भाभी ने किया ऐसा कमर तोड़ डांस, लोग बोले- भारी पड़ गया न भैया!

देवर भाभी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो को 2 करोड़ से भी ज्यादा लाइक्स आए हैं.

देवर ने लिया हल्के में तो डांस फ्लोर पर भाभी ने किया ऐसा कमर तोड़ डांस, लोग बोले- भारी पड़ गया न भैया!
देवर-भाभी का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

कोई फंक्शन हो और उसमें नाच-गाना ना हो, ऐसा हो सकता है क्या भला! शादी से लेकर बर्थडे पार्टीज में लोग जमकर डांस करते हैं. लेकिन अगर बात शादी के मौके की हो तो लोगों की खुशी देखते ही बनती है. शादी के फंक्शन में किए जाने वाले डांस के अब तक कई वायरल वीडियोज आपने देखे होंगे. ऐसा ही एक डांस वीडियो हम आपके लिए एक बार फिर लेकर आए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे. हम जो आपके लिए वीडियो लेकर आए हैं, उसमें आप शादी का माहौल देख सकते हैं और आसपास के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में आप डांस फ्लोर पर एक जोड़े को मस्ती में जमकर डांस करते हुए देख सकते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में पैक बना दे यार गाना चल रहा है. वीडियो में डांस कर रही महिला साड़ी पहन बहुत ही खूबसूरत तरीके से इस गाने पर डांस कर रही है. और उसके साथ शख्स भी मस्ती में उसका साथ दे रहा है. वीडियो में सबसे पहले शख्स डांस की शुरुआत करता है. उसके बाद महिला जिस तरह से डांस करती है, उसे देखने के बाद वहां के लोग खुशी से झूम उठते हैं और कमेंट सेक्शन में भी लोग महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. कमेंट सेक्शन देख कर पता चल रहा है कि डांस करने वाली महिला उस शख्स की भाभी है.

यू-ट्यूब पर मौजूद इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं. लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "महिला का डांस देखकर दिल खुश हो गया". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "वाह! भाभी ने देवर के साथ क्या डांस किया है". एक और यूजर लिखते हैं, "यही है इंडिया का कल्चर. सादगी से भी दिल जीता जा सकता है". 

इसे भी देखें :करन कुंद्रा और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्‍स को एयरपोर्ट पर किया स्‍पॉट

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Dance Video, Wedding Video, Wedding Dance Video, Devar Bhabhi Video, Devar Bhabhi Funny Video, Devar Bhabhi Dance Video, Devar Bhabhi Dance In Marriage, देवर भाभी का डांस, शादी में देवर भाभी का डांस, Wedding Gviral Dance Videos, Devar Bhabhi Dance, Devar Bhabhi Funny Dance, Indian Wedding Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com