विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2025

देव आनंद की एक गलती, 15 मिनट में लुट गया सब कुछ, बर्बादी की वजह थीं शबाना आजमी-जीनत अमान

देव आनंद ने अपने करियर में एक बहुत बड़ी गलती कर दी थी. इस गलती की वजह से 15 मिनट में ही एक्टर का सब कुछ खत्म हो गया था. उनकी इस बर्बादी में शबाना आजमी और जीनत अमान भी शामिल थीं.

देव आनंद की एक गलती, 15 मिनट में लुट गया सब कुछ, बर्बादी की वजह थीं शबाना आजमी-जीनत अमान
15 मिनट में जब बदल गई थी देव आनंद की दुनिया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कई महान कलाकारों और दिग्गजों में से कुछ नाम ऐसे हैं जो बाकी सब से ऊपर माने जाते हैं, और देव आनंद (Dev Anand) उन्हीं में से एक हैं. अपने चार्म और सदाबहार अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले देव आनंद भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर सितारों में से रहे हैं. उनकी जिंदगी के कई किस्से आज भी प्रेरणा देते हैं. देव आनंद की जिंदगी में ऐसे भी पल आए जब अपना सब कुछ दांव पर लगाकर उन्होंने बड़ा जोखिम उठाया.

दरअसल. 1974 में उन्होंने फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' बनाई, जिसमें शबाना आजमी, जीनत अमान, जरीना वहाब, जीवन और कबीर बेदी जैसे बड़े सितारे थे. हाल ही में उनके भतीजे और मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने देव आनंद के ऑफ-स्क्रीन व्यक्तित्व और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से साझा किए.

शेखर कपूर ने किया खुलासा

फिल्म बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर ने फिल्मफेयर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि देव आनंद से कोई भी व्यक्ति सिर्फ उन्हें देखकर बहुत कुछ सीख सकता था. उन्होंने याद किया कि जब देव आनंद की फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' रिलीज हुई थी, उन्होंने अपनी पूरी पूंजी इसमें लगा दी थी. शेखर कपूर ने बताया, फिल्म के प्रीमियर के बाद देव आनंद होटल ओबेरॉय के कमरे में थे. वे भी वहीं मौजूद थे. शुरुआत में इंडस्ट्री के लोग उन्हें फोन कर बधाई दे रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद हकीकत सामने आने लगी. एक कॉल पर किसी ने बताया कि सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म खत्म होने से पहले ही उठकर चले गए.

ये भी पढ़ें- वीरांगना के लुक में नजर आईं ईशा कोप्पिकर, शेयर की फोटो तो लोग बोले- 'तलवारबाज रानी...'

देव आनंद के वो 15 मिनट

शेखर कपूर के मुताबिक, सिर्फ 15 मिनट के अंदर देव आनंद को एहसास हो गया कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई है और उनका सारा पैसा डूब चुका है. एक्टर का चेहरा बदलते भावों से गुजर रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. थोड़ी देर के लिए बाथरूम गए और बाहर आकर मुस्कुराते हुए बोले, "चल, एक नई फिल्म बनाते हैं. अभी आइडिया आया है". देव आनंद की यह जिंदादिली और तुरंत असफलता को पीछे छोड़ने की क्षमता आज भी प्रेरणा देती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Anand, Ishk Ishk Ishk 1974 Movie, Shabana Azmi, Zeenat Aman, Shekhar Kapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com