विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इस अंदाज में किया कथक, वायरल हुआ Video

टीवी की मशहूर बहू आईपीएस अफसर 'संध्या राठी' यानी दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इस अंदाज में किया कथक, वायरल हुआ Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो वायरल
  • दीपिका सिंह का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सलवार सूट पहनकर दीपिका सिंह ने किया क्लासिकल डांस
  • दीपिका सिंह की ग्लैमरस फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर बहू आईपीएस अफसर 'संध्या राठी' यानी दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में दीपिका सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में दीपिका सिंह (Deepika Singh) क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh) इस वीडियो में सलवार सूट पहनकर क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं. 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

डांस करते हुए दीपिका सिंह (Deepika Singh) बेहद खुश लग रही हैं. दीपिका सिंह के इस डांस वीडियो पर रश्मि देसाई ने भी कमेंट किया है. रश्मि ने दिल वाली इमोजी कमेंट में किया. बता दें कि दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपनी डांस और मेकअप टिप्स वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com