- दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू
- रणवीर सिंह ने पोस्ट की तस्वीर
- कुछ इस अंदाज में लिखा कैप्शन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अट्रैक्टिव जोड़ी कहलाने वाली एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के टाइमलाइन पर शेयर किया है. मैडम तुषाद के म्यूजियम में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का वैक्स स्टैच्यू शुक्रवार को अनावरण हुआ. इस दौरान दीपिका संग उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी मौजूद थे. दोनों की जोड़ी जहां भी जाती है वहां पर माहौल क्रिएट कर देती है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक रोमाटिंक कैप्शन भी लिखा.
अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कैप्शन में लिखा, 'दीपिका पादुकोण 2.0, ओरिजिनल तो... मेरे पास है.' इस कैप्शन को पढ़ने के बाद फैन्स काफी कायल हो गए. लोगों ने उनके कैप्शन पर 'बहुत हार्ड' बोला, जो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) का एक डायलॉग है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है. वैसे भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी सिल्वरस्क्रीन पर सुपरहिट रही है. दोनों ने एक साथ 'गोलियों की रास लीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. दोनों की ही एक्टिंग और केमिस्ट्री को स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया है.
'टोटल धमाल' से अजय, अनिल, माधुरी का कमाल, कमा डाले इतने करोड़
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज से शादी की था. कहा जाता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. शादी के बाद उन्होंने कई रिसेप्शन भी दिए थे. रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'गली बॉय' है तो दीपिका पादुकोण 'छपाक' कर रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं