विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

दीपिका पादुकोण के फैन्स ने पेश की मिसाल, दिल जीत लेगा उनका यह कारनामा

दीपिका पादुकोण की 'पद्मावती' की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस बीच उनके फैन्स ने कुछ ये कर दिखाया है.

दीपिका पादुकोण के फैन्स ने पेश की मिसाल, दिल जीत लेगा उनका यह कारनामा
दीपिका पादुकोण
  • दीपिका की 'पद्मावत' होगी रिलीज
  • तय हुई 25 जनवरी
  • फैन्स से मिला उन्हें ये सरप्राइज
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत (पहले पद्मावती)' की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस तरह दीपिका पादुकोण की मेहनत अब जनता के सामने आ सकेगी. वैसे भी दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' को लेकर माहौल पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण चल रहा था. लेकिन अब उन्होंने राहत की सांस ली होगी. जितनी समझदार अदाकारा दीपिका पादुकोण हैं, उतना ही समझदान उनका फैन बेस भी है. उनके बांग्लादेशी फैन्स ने कुछ ऐसा किया है.

इस तारीख को रिलीज होगी Padmavat, लेगी अक्षय कुमार की फिल्म PadMan से पंगा
 
deepika


दीपिका-रणवीर की सगाई की खबर निकली झूठी, वेकेशन से लौटे पर हाथों में नहीं दिखी अंगूठी

उनके बांग्लादेश के अरब फैन्स क्लब ने चंदा जुटाया और राधानगर गांव की परेशान जनता की मदद की. उन्होंने वहां उनके लिए हैडपंप लगवाया ताकि उनकी पानी की समस्या दूर हो सके. उन्होंने वहां एक पट्टी भी लगाई है जिस पर दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई दी है.

हेमा मालिनी ने दीपिका को बताया आज की ड्रीम गर्ल



वाकई अगर फैन बेकार का पैसा खर्च करने से अच्छा इस तरह का काम करवाए तो न सिर्फ समाज का भला होगा बल्कि जरूरतमंदों की मदद भी हो सकेगी. अपने चहेते स्टार्स के मंदिर बनाकर तो कोई फायदा होता नहीं, इससे अच्छा है समाज के जरूरतमंदों लोगों की मदद करें.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone Padmavati, Deepika Padukone Padmavat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com