विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

दीपिका पादुकोण की फिल्म का सीन लीक, किसिंग Video हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका पादुकोण की फिल्म का सीन लीक, किसिंग Video हुआ वायरल
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल
  • फिल्म 'छपाक' का सीन हुआ लीक
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  'छपाक' (Chhapaak) की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में इस फिल्म में उनका लुक खूब वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और  फिल्म  'छपाक' (Chhapaak) में उनके को स्टार विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते (Deepika Padukone Kissing Video) वायरल हो गया.

सनी देओल के BJP में शामिल होने पर 'गदर' के डायरेक्टर का ट्वीट, बोले- 56 इंच का सीना तो था अब 62...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभिनेता विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) की शूटिंग में अभी व्यस्त हैं. फिल्म की एक सीन लीक हो गई है, जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. ऑनलाइन लीक हुए इस वीडियो में दोनों फिल्म की शूटिंग करने के दौरान छत पर बैठकर एक-दूसरे संग रोमांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में शूटिंग स्थल के आसपास के निवासी भी दिख रहे हैं, जो दीपिका और विक्रांत के एक-दूसरे को किस करते ही ताली बजाते और शोर मचाते नजर आ रहे हैं.

आमिर खान ने इकोनॉमी क्लास में किया हवाई सफर तो Video ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम

इनमें से एक वीडियो में एक स्थानीय निवासी यह कह रहा है, "बच्चे को मत दिखा." 'छपाक' (Chhapaak) की कहानी असली जिंदगी में एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में लक्ष्मी के किरदार को दीपिका निभा रही हैं. इसे मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. यह साल 2020 को 10 जनवरी को रिलीज होगी. अपने किरदार के बारे में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कहा था, "यह किरदार हमेशा मेरे साथ रहेगा. इसकी कहानी बहुत महत्वपूर्ण है और यह एक सच्ची घटना पर आधारित है, आशा रखती हूं कि इसका परिणाम अच्छा रहेगा."

(इनपुट आईएएनएस से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Kissing Video, Deepika Padukone Video, Chhapaak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com