विज्ञापन

राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित है यह गाना, राजपूताना वीरता का प्रतीक, देखने सुनने वालों को करता है मंत्रमुग्ध, श्रेया घोषाल की आवाज में बना कल्ट

2018 की फिल्म 'पद्मावत' का मशहूर गाना "घूमर" श्रेया घोषाल और स्वरूप खान ने गाया. इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने तैयार किया था.

राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित है यह गाना, राजपूताना वीरता का प्रतीक,  देखने सुनने वालों को करता है मंत्रमुग्ध, श्रेया घोषाल की आवाज में बना कल्ट
राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित है यह गाना
नई दिल्ली:

'पद्मावत' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है.  फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह हैं. फिल्म में दीपिका ने चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी का रोल प्ले किया है, जो रावल रतन सिंह की पत्नी थीं. फिल्म में दिल्ली सल्तनत के तुर्की शासक अलाउद्दीन खिलजी का १३०३ ई. में चित्तौड़गढ़ के दुर्ग पर आक्रमण को दिखाया गया है. पद्मावत के अनुसार, चित्तौड़ पर अलाउद्दीन के आक्रमण का कारण रानी पद्मिनी के अनुपम सौन्दर्य के प्रति उसका आकर्षण था. अन्ततः 28 जनवरी 1303 ई. को सुल्तान चित्तौड़ के क़िले पर अधिकार करने में सफल हुआ. राणा रतन सिंह युद्ध में शहीद हुये और उनकी पत्नी रानी पद्मिनी ने अन्य स्त्रियों के साथ आत्म-सम्मान और गौरव को मृत्यु से ऊपर रखते हुए जौहर कर लिया.

फिल्म रिलीज के बाद'पद्मावती' का गाना 'घूमर' काफी लोकप्रिय हुआ. इस गाने में दीपिका पादुकोण ने 66 चक्कर लगाए थे और 30 किलो का लहंगा पहना था. संजय लीला भंसाली ने 'पद्मावती' के लिए गहने बनाने में लगभग 400 किलो सोने का इस्तेमाल किया था.  

यह भी पढ़ें- कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी, जिनके साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर, पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- शर्म आनी चाहिए, बेटी की उम्र की 

 दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावती' के गाने 'घूमर' के लिए बहुत मेहनत की थी. गाने की तैयारी के लिए, दीपिका ने मशहूर एक्सपर्ट ज्योति डी. तोमर से राजस्थानी डांस फॉर्म 'घूमर' सीखा. इस गाने की कोरियोग्राफी कृति महेश मिड्या ने की है और इसे श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि संगीत उस्ताद संजय लीला भंसाली ने दिया है. पारंपरिक रूप से 'घूमर' में गोल-गोल घूमना होता है, जब डांसर भारी-भरकम लहंगे पहनकर घूमती हैं तो एक रंगीन घेरा बनता है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिम्पल नरूला के लहंगे का वजन लगभग 30 किलो था और इसे बनाने में करीब 30 लाख रुपये का खर्च आया था. फिल्म के लिए ज्वेलरी डिजाइन और सप्लाई करने वाली कंपनी तनिष्क के अनुसार, 'पद्मावती' में इस्तेमाल की गई ज्वेलरी बनाने के लिए 200 से ज्यादा कारीगरों ने 600 दिनों तक काम किया और 400 किलो सोना इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें-  जब माधुरी दीक्षित से नाना पाटेकर कर बैठे थे जुनूनी मोहब्बत, सुनाई थी ऐसी शायरी, 28 साल बाद भी है दिलजले आशिकों में लोकप्रिय

गाने के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था, "घूमर गाना उन सबसे मुश्किल गानों में से एक रहा है जिनकी शूटिंग संजय (लीला भंसाली) सर और मैंने साथ में की है. सेट की भव्यता और इसे बनाने में हम सभी की कड़ी मेहनत और उनका विजन साफ दिखता है. मैंने असल में शूटिंग शुरू होने से कई महीने पहले ही इस फिल्म और किरदार की तैयारी शुरू कर दी थी. 'पद्मावती' की शूटिंग घूमर गाने के साथ ही शुरू हुई थी और मैं वह दिन कभी नहीं भूलूंगी."

 श्रेया घोषाल और स्वरूप खान ने दी थी आवाज
2018 की फिल्म 'पद्मावत' का मशहूर गाना "घूमर" श्रेया घोषाल और स्वरूप खान ने गाया. इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने तैयार किया था. वहीं इसके बोल पारंपरिक राजस्थानी शैली में हैं, जिसमें स्वरूप खान और ए.एम. तुराज ने भी योगदान दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghoomar Song, Ghoomar Song Deepika Padukone, Ghoomar Song Viral, Cult Song, Padmawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com