विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2020

Deepika Padukone ने 'बलम पिचकारी' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Deepika Padukone ने 'बलम पिचकारी' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उन एक्ट्रेस में से हैं, जो हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपनी एक्टिंग की वजह से तो कभी पोस्ट के जरिए वो फैन्स का ध्यान खींचती हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का इसी बीच एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Dance) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने सुपरहिट सॉन्ग्स पर डांस कर रही हैं.

सुशांत सिंह राजपूत जब पहाड़ों के बीच छत पर खेलने लगे क्रिकेट, खूब वायरल हो रहा थ्रोबैक Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. उनका यह वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब चीयर करते दिख रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है जब दीपिका का वीडियो वायरल हुआ हो. इससे पहले उनके जिन वीडियो से लेकर कई डांस वीडियो धमाल मचा चुके हैं. उनके इस डांस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

कृति सेनन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'पहले वो आपके लिए लड़ते हैं, फिर वो...'

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म 'छपाक (Chhapaak)' में नजर आई थीं, हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. लेकिन अब जल्द ही दीपिका रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी. 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत की यह कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ-साथ ताहिर भसीन, साहिल खट्टर, एमि विर्क, हार्डी संधू, साकिब सलीम और कई कलाकार नजर आने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Dance, Deepika Padukone Dance Video, Deepika Padukone Video, Deepika Padukone Dance On Balam Pichkari Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com