विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

नहीं हुआ Deepveer का New Year सेलिब्रेशन खत्म! अलीबाग के बाद दूसरे वेकेशन पर निकले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बीती रात पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अली बाग में वेकेशन मना कर वापस लौटे हैं. वहीं अब कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं.

नहीं हुआ Deepveer का New Year सेलिब्रेशन खत्म! अलीबाग के बाद दूसरे वेकेशन पर निकले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि दीपिका इसका असर अपनी पर्सनल लाइफ पर नहीं पड़ने देना चाहती हैं. इसी के चलते वह अलीबाग वेकेशन के बाद अब पति रणवीर सिंह संग दूसरे वेकेशन पर निकल गई हैं, जिसके चलते एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर ऑल ब्लैक स्टाइलिश लुक में नजर आए. वहीं इस कपल के इस लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं.  

कपल गोल्स सेट करते दिखे

बीती रात पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अली बाग में वेकेशन मना कर वापस लौटे हैं. वहीं अब कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जिसकी वीडियो पैपराजी ने शेयर की है. वीडियो में दीपिका और रणवीर ऑल ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए दिख रहे हैं.

लुक की बात करें तो रणवीर सिंह ने व्हाइट स्वेट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक ओवरकोट पहना हुआ था तो वहीं दीपिका ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किया हुआ था. दोनों का ये स्टाइलिश लुक कपल गोल्स सेट करता हुआ दिख रहा है.

बता दें, हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है. वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं, जिसके गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिस पर इन दिनों विवाद जारी है. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Ranveer Singh, Deepveer, Deepika Padukone Movie, Deepika Padukone Airport, Deepika Padukone Vacation, Ranveer Singh Vacation, Ranveer Singh Movie, Pathaan, Pathaan Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com