दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा
- दंगल में आमिर की बेटी बनी थीं
- पहलवान का किया था रोल
- रोल की खूब हुई प्रशंसा
नई दिल्ली:
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के पास इन दिनों काम की कोई कमी नहीं है. और ऐसा हो भी क्यों नहीं. उन्होंने आमिर खान के साथ अपना करियर शुरू किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. ऐसे में उनके पास रोल तो आने ही हैं. हाल ही में उन्होंने रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफर’ की शूटिंग खत्म की है और अब वे आयुष्मान खुराना के अपॉजिट ‘बधाई हो’ में नजर आएंगी. ‘बधाई हो’ को अमित शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. अमित लगभग 1,000 विज्ञापन डायरेक्ट कर चुके हैं. अमित ने 2015 में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की ‘तेवर’ के साथ डायरेक्शन में कदम रखा था.
भारत में पहले दिखेंगे Avengers के Superheroes, इस वजह से अमेरिका फिर खा गया गच्चा
Unseen Bigg Boss 11: विकास के आगे गिड़गिड़ा रही थीं शिल्पा, पर वे हो गए बेकाबू और कर डाला यह काम
‘बधाई हो’ एक फैमिली की कहानी है जो एक अचानक आई खबर के ईर्दगिर्द घूमती है. इस खबर की वजह से पूरा परिवार सकते में आ जाता है. सब अपने-अपने तरीके से इस समस्या से जूझते हैं, और इस परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं. ‘दंगल’ से डेब्यू करने वाली सान्या कहती हैं कि बतौर एक्टर नए अनुभवों को लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं और नई फिल्म के साथ अपने डांस के हुनर को भी दिखाना चाहती हैं. फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंत में शुरू होगी और इसे दिल्ली में तीन महीने के शेड्यूल में फिल्माया जाएगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dangal Girl, Ayushmann Khurrana