विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2023

दंगल की छोटी बबीता फोगाट का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, बड़ी हुई तो पहचान नहीं पाए फैन्स, बोले- सारा-कियारा से भी खूबसूरत

सुहानी भटनागर ने फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. सुहानी का लुक अब इतने सालों में काफी बदल गया है और वे अब बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं.

दंगल की छोटी बबीता फोगाट का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, बड़ी हुई तो पहचान नहीं पाए फैन्स, बोले- सारा-कियारा से भी खूबसूरत
दंगल की बबीता फोगाट की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो अपने किरदार को लेकर खूब चर्चा में रहे. चाहे 'तारे जमीन पर' के दर्शील सफारी हों या फिर फिल्म 'दंगल (Dangal)' की बबीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar). ना सिर्फ फैंस ने इनके किरदार को पसंद किया, बल्कि इनकी क्यूटनेस ने भी बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन अब यह चाइल्ड आर्टिस्ट बहुत बड़े हो गए हैं. तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर से.

आपको बता दें कि सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. लोगों को यह छोटी बबीता बेहद पसंद आई थी. आप देख सकते हैं अभी अब बच्ची कितनी बड़ी हो गई है. फिल्म दंगल के बाद सुहानी भटनागर ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो, लेकिन सेलिब्रिटीज के बीच वो आज भी एक्टिव हैं. अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, सुहानी नेहा कक्कड़ के साथ स्माइल करते हुए पोज़ देती नजर आ रही हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो दंगल की छोटी सी बबीता फोगाट अब बहुत बड़ी और बेहद खूबसूरत हो गई हैं. 

सुहानी भटनागर को सोशल मीडिया पर 20 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं. सुहानी के इंस्टा हैंडल पर अगर नजर डालेंगे तो कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी फोटो देखने को मिल जाएगी. सुहानी के हर एक पोस्ट पर उनके फैन्स भर भर के प्यार लुटाते हैं. सुहानी के फैन्स उन्हें जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने को एक्साइटेड हैं और जिसकी डिमांड वे लगातर एक्ट्रेस से करते रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhani Bhatnagar, Dangal Child Actress, Suhani Bhatnagar Age, Suhani Bhatnagar Instagram, Suhani Bhatnagar Viral Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com