विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

पापा सैफ की फोटो को कुछ यूं मासूमियत से निहार रहे क्यूट तैमूर, फोटो वायरल

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरु हो गई है.

पापा सैफ की फोटो को कुछ यूं मासूमियत से निहार रहे क्यूट तैमूर, फोटो वायरल
पापा सैफ अली खान की फोटो को देखते तैमूर
  • तैमूर की एक और फोटो हुई वायरल
  • पापा की तस्वीर को निहारते हुए दिखे
  • यूजर्स ने खूब की तारीफ
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरु हो गई है. बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर बच्चों में तैमूर के फैन फॉलोअर उनके बचपन से ही काफी हो गए हैं. तैमूर की सोशल मीडिया पर आई हर फोटो वायरल हो जाती है. इस बार तैमूर अपने पापा सैफ अली खान की तस्वीर निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं. तैमूर के लंबे बालों को पीछे से चोटी बांधी गई है. उन्होंने स्काई ब्लू रंग की टीशर्ट और व्हाइट पजामा पहना हुआ है. फोटो को देखकर यह लग रहा है कि मानो सुबह की तस्वीर है.

पापा सैफ अली खान के साथ यूं खेलते हुए नजर आए छोटे नवाब तैमूर, देखें Photos

यह फोटो इंस्टाग्राम पर करीना कपूर टीम नाम के पेज ने पोस्ट किया है. इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी तारीफ की. किसी ने लिखा कि क्यूटीपाई प्रिंस... तो कुछ ने लिखा बाल गोपाल.
 


बता दें कि फिलहाल सैफ और करीना अभी अपने फिल्मों को लेकर थोड़ा बिजी दिखाई दे रहे हैं. प्रेग्नेंसी के बाद करीना की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने वाली है. जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी को-स्टार के रूप में काम करती हुईं दिखाई देंगी.

VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से खास बातचीत

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Viral Photo, Cute Taimur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com