विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

कस्बे के छोटे से बच्चे ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- इसके आगे बड़ी –बड़ी हीरोइनें भी फेल हैं 

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा 'मोहिनी' गाने पर डांस करते दिख रहा है.

कस्बे के छोटे से बच्चे ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- इसके आगे बड़ी –बड़ी हीरोइनें भी फेल हैं 
बच्चे ने किया शानदार डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे फैंस काफी एंजॉय करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा 'मोहिनी' गाने पर डांस करते दिख रहा है. इस गाने को सोशल मीडिया यूजर्स काफी एंजॉय कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इस बच्चे के टैलेंट को देख कर हैरान है. इस बच्चे के डांस के आगे बड़ी बड़ी हीरोइनें भी फेल हैं. वह पूरी मस्ती और अदा के साथ डांस करता दिख रहा है. 

यह बच्चा लगभग 4 से 5 साल का है, लेकिन इतनी डांस मूव्स और नजाकत को देख कर बड़े बड़े इसके आगे फेल हैं.  इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है. यूजर्स इस बच्चे के डांस मूव्स और क्यूटनेस काफी पसंद आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि यह  किसी गांव या कस्बे का बच्चा है. कुछ लोग पीछे खड़े हैं जो बच्चे को डांस करते हुए देख रहे हैं.  

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘वाह बहुत अच्छे छोटे उस्ताद.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बढ़िया डांस.. .यह बच्चा बहुत आगे जाएगा.' एक अन्य फैन ने लिखा, ‘शानदार डांस मूव्स.'  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Dance Video, Mohini Song, Mohini Song Viral Video, Kid, Kid Adorable Video, Kid Clips, Kid Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com