Coolie OTT Rights Sold: सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अगली फिल्म कूली को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. उनकी यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. कूली ना केवल रजनीकांत की वजह से साउथ की बड़ी फिल्म है बल्कि इसमें साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कलाकार नजर आने वाले हैं. ऐसे में कूली 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. अब रजनीकांत की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर नई खबरें आ रही हैं. जिसमें बताया गया है कि कूली के ओटीटी राइट्स कितने के बिके हैं.
अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि रजनीकांत की फिल्म कूली के राइट्स 110 करोड़ रुपये में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को बिके हैं. हालांकि इसको लेकर मेकर्स की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. कूली को एक शानदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें रजनीकांत का स्टाइलिश अंदाज और लोकेश कनगराज की अनोखी कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आएंगे. सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म के पहले लुक और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. रजनीकांत का दमदार अवतार और एक्शन से भरपूर सीन फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. 110 करोड़ रुपये की यह डील तमिल सिनेमा में सबसे बड़े ओटीटी डील में से एक है, जो रजनीकांत की अपार लोकप्रियता और फिल्म की भव्यता को दर्शाती है. लोकेश कनगराज को कैथी और विक्रम जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस बार रजनीकांत के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में हैं. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है, और इसमें संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं