विज्ञापन
This Article is From May 31, 2023

9 साल में सिगरेट की लत...350 लड़कियों से बनाए संबंध, विवादों से घिरा रहा ये मासूम बच्चा, आज है सुपरस्टार हीरो, पहचाना क्या?

फोटो में दिख रहा ये बच्चा अपने टाइम में बॉलीवुड का सबसे कंट्रोवर्शल हीरो रहा है. आज भी लोगों के बीच इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

9 साल में सिगरेट की लत...350 लड़कियों से बनाए संबंध, विवादों से घिरा रहा ये मासूम बच्चा, आज है सुपरस्टार हीरो, पहचाना क्या?
यह बच्चा आज है बड़ा स्टार
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया के दौर में सेलिब्रिटीज के बच्चे बचपन से ही खूब पॉपुलर हो जाते हैं, लेकिन पुराने जमाने में स्टार किड्स को इतनी लोकप्रियता नहीं मिलती थी. ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सेलिब्रिटीज की तस्वीरें दिखाते हैं, जो आपने कभी देखी ना हो. इस कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार की तस्वीर, जो ना सिर्फ अपनी बॉडी, लुक्स और एक्टिंग बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं और उनके माता-पिता भी बड़े सुपरस्टार थे. 

इस तस्वीर को जरा ध्यान से देखिए. ब्लैक एंड वहाइट फोटो में नजर आ रहा है यह क्यूट सा बच्चा कौन है? अगर आप गेस नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त हैं, जो बचपन से ही बड़े शरारती थे. संजय दत्त अपने समय में सबसे विवादित हीरो भी थे. संजय दत्त के कई किस्से मशहूर हैं. संजय की बायोपिक फिल्म संजू में दिखाया गया है कि उनके 350 से भी अधिक लड़कियों से संबंध थे. इस बात को वे खुद भी कई इंटरव्यूज में मान चुके हैं. इतना ही नहीं, संजय दत्त को मात्र 9 साल की उम्र में सिगरेट की बुरी लत लग गई थी, जिसका जिक्र खुद एक्टर ने भी किया है.

rqaql6cg

बता दें कि संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था. लोग उन्हें प्यार से डेडली दत्त, संजू बाबा और मुन्ना भाई कह कर बुलाते हैं. अपनी फिल्मों के अलावा संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं. उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. उनका नाम एक समय में माधुरी दीक्षित, टीना मुनीम और रेखा के साथ भी जुड़ा.

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Childhood Pics, Young Sanjay Dutt, Baby Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Career, Sanjay Dutt Facts, Sanjay Dutt Controversies, Sanjay Dutt Affairs, Sanjay Dutt Madhuri Dixit, Sanjay Dutt Tina Munim, Sanjay Dutt Kimi Katkar, Sanjay Dutt Movies, Sanjay Dutt Best Films, Sanjay Dutt College Pics, Sanjay Dutt School Days Photos, Sanjay Dutt Nargis, Sanjay Dutt Father, Sanjay Dutt News, Sanjay Dutt Mother, Sanjay Dutt Sister, Sanjay Dutt Lack And White Photo, Sanjay Dutt Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com