सनी देओल की थ्रिलर फिल्म चुप को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और रिलीज के पहले दिन जिस तरह से फिल्म ने जबरदस्त कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था, वहीं तीसरे दिन यानी कि रविवार को आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसके निर्माताओं को निराश करती हुई दिखी. इसकी वजह बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई है, जो कि सिर्फ लगभग 2 करोड़ तक ही सिमट कर रह गई. जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही थी, वैसे वक्त में रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ से ज्यादा कमा कर सनी देओल की चुप ने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी थी, लेकिन तीसरा दिन आते-आते ब्रह्मास्त्र को चुनौती देना तो दूर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती हुई नजर आई.
यह बात जरूर है कि चुप में सनी देओल के अलावा दुलकर सलमान की भी गजब की एक्टिंग देखने के लिए मिली है और इसकी वजह से पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की, मगर यह फिल्म दर्शकों पर चले अपने इस जादू को बरकरार नहीं रख पाई. माना तो यह भी जा रहा है कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर रिलीज होने की वजह से 75 रुपये का टिकट होने के कारण फिल्म को बड़ा फायदा मिला था और वह इतनी बड़ी कमाई करने में कामयाब रही थी, पर उसके बाद से सनी देओल की फिल्म के लिए दर्शकों को जुटाना बेहद कठिन हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सनी देओल की साइकोथ्रिलर क्राइम फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट को देश भर में लगभग 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. फिल्म करीब 10 करोड़ के बजट में बनी है. रिलीज के दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने लगभग 2 करोड़ से कुछ कम कमाए थे. इस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 7 करोड़ से थोड़ा ऊपर पहुंचा है. सनी देओल के लिए यह बेहद निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि उनकी एक के बाद एक 12 फिल्में फ्लॉप रही हैं. ऐसे में चुप से उनकी ढेरों उम्मीदें बंधी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं