विज्ञापन

सनी देओल ने कहा धुरंधर का घायल है घातक है डायलॉग, आदित्य धर को बताया खुद का बड़ा फैन, बोले- उन्होंने मेरी पिक्चरें देखी है

सनी देओल ने हाल ही में धुरंधर के डायलॉग घायल हूं इसलिए घातक हूं पर रिएक्शन दिया और आदित्य धर को उनका बड़ा फैन बताया. 

सनी देओल ने कहा धुरंधर का घायल है घातक है डायलॉग, आदित्य धर को बताया खुद का बड़ा फैन, बोले- उन्होंने मेरी पिक्चरें देखी है
सनी देओल ने कहा धुरंधर का डायलॉग
नई दिल्ली:

धुरंधर में रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी के रोल में डायलॉग घायल हूं इसलिए घातक हूं. काफी पॉपुलर हुई था. लेकिन क्या सनी देओल की फिल्म गायल और घातक से यह इंस्पायर्ड था? ऐसे कयास फैंस ने लगाए थे. लेकिन अब बॉर्डर 2 एक्टर ने फैंस की थ्योरी पर अपना रिएक्शन दिया है. एएनआई को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने मजाक में कहा कि आदित्य धर एक फैन हैं और वह अपने रिस्पेक्ट इसके जरिए दिखाना चाहते थे. 

सनी देओल के फैन हैं आदित्य धर

सनी देओळ ने कहा, हमारे जो डायरेक्टर हैं (आदित्य धर) वह बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने मेरी पिक्चरें देखी है और मुझे लगता है उन्होंने घायल और घातक ये सब फिल्में देखी है तो सिर्फ सम्मान के लिए उन्होंने यह डायलॉग बनाया. टाइटल, बहुत स्वीट था. इसके साथ ही उन्होंने धुरंधर के डायलॉग को भी कहा. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद भी रणवीर सिंह की धुरंधर ने की खूब कमाई, इतनी हुआ 70 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

धुरंधर वर्सेस बॉर्डर 2

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई रणवीर सिंह की धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर राज 60 दिनों तक जारी रहा है. वहीं इसका असर 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर 2 पर भी पड़ा. जहां धुरंधर की टिकटें बिकती हुईं नजर आई, जिसके चलते वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तो वहीं बॉर्डर 2 ने 318.55  करोड़ की कमाई भारत में अब तक हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 436.15 करोड़ हो गई है. 

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों पर फैंस की नजरें हैं. दरअसल, वह आमिर खान और राजकुमार संतोषी के साथ लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जो कि एक पीरियड ड्र्रामा फिल्म है. इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं. उम्मीद है कि 15 अगस्त को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म का टाइटल चेंज हो सकता है.  

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉर्डर 2 की 21वें दिन दहाड़ जारी, 29 साल पुरानी बॉर्डर के बजट का 38 गुना की कमाई

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Sunny Deol Movie, Ranveer Singh, Dhurandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com