विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

छोटू दादा सलमान खान और शाहरुख खान को भी छोड़ चुका है पीछे, गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल

क्या आपने ऐसा कलाकार देखा है, जिसके वीडियो के व्यूज लाखों-करोड़ों में नहीं ब्लकि अरबों में हैं. इस शख्स ने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इस कलाकार का नाम छोटू दादा है.

छोटू दादा सलमान खान और शाहरुख खान को भी छोड़ चुका है पीछे, गोलगप्पे बेच कर डाला अरबों का खेल
सलमान-शाहरुख को भी पीछे छोड़ चुका है छोटू दादा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कई सितारों की फिल्मों के गाने और वीडियो यूट्यूब पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. अपने पसंदीदा सितारों के वीडियो को फैंस खूब पसंद भी करते हैं. यही वजह है कि जो कलाकारों के गानों और अन्य वीडियोज पर लाखों व्यू देखने को मिलते हैं. लेकिन क्या आपने ऐसा कलाकार देखा है, जिसके वीडियो के व्यूज लाखों-करोड़ों में नहीं ब्लकि अरबों में हैं. इस शख्स ने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कलाकार का नाम छोटू दादा है. 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर यूट्यूबर शफीक नाटिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो का नाम 'छोटू के गोलगप्पे' है. इस कॉमेडी वीडियो में लोगों गोलगप्पे खाते और कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के मुख्य में शफीक नाटिया हैं. यूं तो इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किए चार साल हो चुके हैं, लेकिन इसको लोगों हमेशा से पसंद करते रहते हैं. यही वजह है कि 'छोटू के गोलगप्पे' के वीडियो को कुल 1,696,598,521 व्यूज मिल चुके हैं. 

वहीं बात करें लाइक्स की तो 'छोटू के गोलगप्पे' के वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि यूट्यूबर शफीक नाटिया छोटू दादा के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. फैंस छोटू दादा के वीडियो को खूब पसंद करते हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी एक्टिंग और वीडियो की तारीफ भी करते रहते हैं. 

शिल्पा शेट्टी, रणबीर कपूर, करण जौहर और आकांक्षा शर्मा एयरपोर्ट हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chotu Dada, Chotu Dada Dada Videos, Chotu Dada Latest Video, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Chotu Ke Golgappe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com