विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2020

चिरंजीवी सरजा के दोस्त ने शेयर की उनकी आखिरी चैट, लिखा था- हमारे लिए कल क्या लिखा है पता नहीं...

चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) के करीबी दोस्त प्रजवाल देवराज ने एक्टर के साथ अपनी व्हॉट्सएप्प चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे देख कोई भी भावुक हो जाएगा.

चिरंजीवी सरजा के दोस्त ने शेयर की उनकी आखिरी चैट, लिखा था- हमारे लिए कल क्या लिखा है पता नहीं...
चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) के दोस्त ने शेयर की एक्टर की आखिरी चैट
  • चिरंजीवी सरजा के दोस्त ने शेयर की एक्टर के साथ आखिरी चैट
  • दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते थे एक्टर
  • चिरंजीवी सरजा ने कहा कि कल क्या होगा पता नहीं...
नई दिल्ली:

कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है. 39 वर्ष की उम्र में ही चिरंजीवी सरजा ने कार्डिएक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन को लेकर उनके फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया. इससे इतर हाल ही में चिरंजीवी सरजा के करीबी दोस्त प्रजवाल देवराज ने एक्टर के साथ अपनी व्हॉट्सएप्प चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे देख कोई भी भावुक हो जाएगा. इस चैट में चिरंजीवी सरजा ने अपने दोस्तों से कहा कि हमें नहीं पता कि हमारे साथ कल क्या होगा. 

pr48m13g

चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) की यह चैट उनके निधन से कुछ ही दिनों पहले की थी. इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने के का प्लान बना रहे थे. एक्टर ने अपनी चैट में दोस्तों से बात करते हुए लिखा, "हमें एक हफ्ते के लिए कहीं घूमने जाना चाहिए. केवल हम लोग ही. साथ रिलैक्स करेंगे और एक साथ जुड़ेंगे और वापस आजाएंगे. विश्वास करो, हमारा एक साथ होने से ज्यादा कुछ जरूरी नहीं है. हम नहीं जानते कि हमारे लिए कल क्या तय हो रखा है." अपनी चैट में चिरंजीवी सरजा ने अपने दोस्तों के लिए प्यार भी जाहिर किया. 

बता दें कि चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) को बीते शनिवार सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में करीब चार सालों तक अपने अंकल अर्जुन सरजा के यहां असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'वायुपुत्र' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और करियर के दौरान करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chiranjeevi Sarja, Chiranjeevi Sarja Chat, Chiranjeevi Sarja Last Wish, Chiranjeevi Sarja Friend Shares His Chat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com